डेली संवाद, चंडीगढ़। National Cinema Day 2023: नेशनल सिनेमा डे (National Cinema Day) इस साल शुक्रवार, 13 अक्टूबर को मनाया जाने वाला है। आपको बता दे कि इस दिन पूरे देश में आप सिर्फ 99 रुपए में थिएटर में जाकर फिल्म देख सकते है। नेशनल सिनेमा डे से पहले इसके लिए टिकट बुकिंग का डिटेल मिल गया है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
बता दे कि उस दिन, पूरे भारत में मूवी टिकटों की कीमत मात्र 99 रु होगी। मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (MI) के अनुसार, 4,000 से अधिक सिनेमा हॉल इस कार्यक्रम में भाग लेंगे, जिनमें प्रमुख सीरीज- पीवीआर आईनॉक्स, सिनेपोलिस और मूवी टाइम – ने पहले ही अपने वेबसाइट बैनर अपडेट कर दिए हैं।
चलिए अब हम आपको बताते है कि आपको टिकट कैसे बुक करना है:-
- सबसे पहले किसी भी मूवी बुकिंग ऐप या वेबसाइट पर जाएं।
- आप टिकट बुक करने के लिए BookMyShow , PayTM ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- नेशनल सिनेमा डे पर उपलब्ध फिल्मों और सिनेमा हॉल की लिस्ट देखें।
- अपनी पसंद की फिल्म और सिनेमा हॉल चुनें।
- अपनी सीटें चुनें और पेमेंट करें।
- अपने टिकट डाउनलोड करें और अपने साथ सिनेमा हॉल में ले जाएं।
इन सिनेमा हाल में देख पाएंगे 99 रुपये में मूवी
- PVR
- INOX
- सिनेपोलिस
- मिराज
- डिलाइट
- एमजीएम
- बिग सिनेमा
- एम्पायर
- क्रिस्टल