Punjab News: चिकित्सा क्षेत्र में एक और क्रांति, ऑर्थोनोवा अस्पताल में बिना टांके लगाए घुटने बदलने का हुआ ऑपरेशन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 285 शब्द|📅 11 Oct 2023

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: चिकित्सा जगत में एक और क्रांति लाते हुए ऑर्थोनोवा अस्पताल के डॉक्टर हरप्रीत सिंह ने इस तरह की तकनीक विकसित की है कि घुटने बदलवाने के ऑपरेशन में कोई भी टांका लगवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उत्तरी भारत में पहली बार इस तरह घुटने बदलने का ऑपरेशन ऑर्थोनोवा अस्पताल में किया गया है।

Punjab News: चिकित्सा क्षेत्र में एक और क्रांति, ऑर्थोनोवा अस्पताल में बिना टांके लगाए घुटने बदलने का हुआ ऑपरेशन
Dr Harpreet Singh
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

ग्रीस से घुटने बदलने का ऑपरेशन करवाने के लिए विशेष रूप से ऑर्थोनोवा अस्पताल जालंधर आए सुखविंदर सिंह के घुटने बदलने का ऑपरेशन इस अत्याधुनिक तकनीक द्वारा किया गया है। इसे बिना टांके के ऑपरेशन की तकनीक द्वारा घुटने बदलने का दूसरा ऑपरेशन वीरेंद्र जीत कौर निवासी जीरा का हुआ है।

डा. हरप्रीत सिंह ने बताया कि दोनों ही ऑपरेशन में मरीज को एक भी टांका नहीं लगा है। ऑपरेशन के उपरांत सुखविंदर सिंह और वरिंदरजीत कौर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों लोग स्वास्थ्य हैं और अस्पताल में हैं।

Punjab News: चिकित्सा क्षेत्र में एक और क्रांति, ऑर्थोनोवा अस्पताल में बिना टांके लगाए घुटने बदलने का हुआ ऑपरेशन
Orthonova Hospital में बिना टांके लगाए घुटने बदलने का ऑपरेशन के बाद मरीज
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

डॉक्टर हरप्रीत सिंह ने बताया कि इस अत्याधुनिक तकनीक में लेजर की सहायता से जख्म को सील किया जाता है। जिससे कि एक भी टांका लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। बार-बार पट्टी करवाने की जरूरत भी नहीं पड़ती। रक्त रिसाव नहीं होता, इंफेक्शन के चांस शून्य हो जाते हैं, ऑपरेशन के बाद बार-बार अस्पताल नहीं आना पड़ता। मरीज बहुत ही जल्दी स्वस्थ हो जाता है।

जालंधर में कब होगा नगर निगम का चुनाव, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *