Punjab News: SYL के मुद्दे पर मगरमच्छ के आँसू बहाने से पहले अपने पुरखों द्वारा पंजाब के साथ की गई गद्दारी न भूलो- मुख्यमंत्री

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 517 शब्द|📅 11 Oct 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज भाजपा के राज्य प्रधान सुनील जाखड़, शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल, विरोधी पक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा और कांग्रेस के राज्य प्रधान अमरिन्दर सिंह राजा वडि़ंग को चुनौती देते हुए कहा कि सतलुज-यमुना लिंक नहर के मसले पर मगरमच्छ के आँसू बहाने से पहले वह अपने पुरखों द्वारा पंजाब के साथ की गई गद्दारी को ज़रूर याद रखें।

मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों को गुमराह करने के लिए नौटंकी करने वाले इन नेताओं पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह बात सारा जग जानता है कि इन नेताओं के पुरखों ने सतलुज-यमुना लिंक नहर के निर्माण का ना-माफी योग्य गुनाह करके पंजाब और यहाँ की नौजवान पीढ़ी के रास्ते में काँटे बीजे हुए हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अपने निजी लाभ के ख़ातिर इन मतलबखोर राजनीतिज्ञों ने इस नहर के निर्माण के लिए सहमति, योजनाबंदी और लागू किया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तथ्य किसी से छिपा नहीं है कि जब समकालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कपूरी में एस.वाई.एल. नहर के निर्माण के लिए टक्क लगाने की रस्म अदा की थी तो उस मौके पर कैप्टन अमरिन्दर सिंह के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री बलराम जाखड़ (सुनील जाखड़ के पिता) भी उपस्थित थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी देवी लाल ने इस नहर के सर्वे की इजाज़त देने के लिए उस मौके पर पंजाब के अपने समकक्ष प्रकाश सिंह बादल के लिए प्रशंसा भरे श्ब्द गाए थे।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह नेता राज्य के साथ कमाए गए द्रोह के लिए जि़म्मेदार हैं और पंजाबियों की पीठ में छुरा घौंपने वाले इन नेताओं को इतिहास कभी माफ नहीं करेगा। मुख्यमंत्री ने सुखबीर सिंह बादल को एक नवंबर को होने वाली बहस में गुरूग्राम (गुडग़ाओं) वाले ओबराए होटल के दस्तावेज़ भी लाने के लिए ललकारा। उन्होंने इन नेताओं को बहस में समझौते के कागज़-पत्र लाने की चुनौती दी, जो समझौते उनके पुरखों ने सत्ता की कुर्सी के साथ चिपके रहने के लिए पंजाबियों को धोखा देकर किए थे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस मुद्दे पर लोगों के सामने दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा कि बलिदानों की आड़ में यह नेता किस तरह गद्दारी करते रहे हैं। मुख्यमंत्री ने विरोधी नेताओं को सामने होते हुए कहा, ‘‘पंजाब के पानियों का आप फिक्र न करो क्योंकि मेरे पिता बचपन में ही मुझे अपने खेतों का पानी बचाने का जि़म्मा सौंप देते थे।

परमात्मा की मेहर और लोगों के विश्वास से मेरी ड्यूटी अब सतलुज नदी का पानी बचाने के लिए लगी हुई है, जिसको मैं जी-जान से निभाऊंगा।’’ उन्होंने कहा कि पंजाब के पास किसी अन्य राज्य को देने के लिए एक बूँद भी अतिरिक्त पानी नहीं है और वह हर हाल में पानियों की रक्षा करेंगे।

जालंधर में कब होगा नगर निगम का चुनाव देखें Ex MLA राजिंदर बेरी क्या बोले

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *