डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 13 अक्टूबर से प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। जिससे तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
मौसम विभाग के मुताबिक 14 और 15 अक्टूबर को पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इससे पारा गिरने के साथ ही मौसम में ठंड बढ़ने की संभावना है। बताया जा रहा है कि इससे पहले मंगलवार से 13 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा।
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’
मौसम विभाग का यह भी कहना है कि शनिवार से मौसम में एक बार फिर बदलाव आएगा। यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाला है। शनिवार, रविवार और सोमवार तीनों दिन बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में भी गिरावट आएगी। शनिवार के बाद तापमान में गिरावट जारी रहेगी।