UP News: बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे को सोलर एक्सप्रेस वे के रूप में विकसित कर रही योगी सरकार

Daily Samvad
5 Min Read
Yogi Adityanath, Chief Minister of Uttar Pradesh
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 604 शब्द|📅 11 Oct 2023

डेली संवाद, लखनऊ। UP News: 24 करोड़ की विशाल आबादी वाले उत्तर प्रदेश में विद्युत उत्पादन और वितरण को कभी एक बड़ी समस्या के रूप में देखा जाता था, मगर योगी सरकार ने ना सिर्फ बिजली के उत्पादन पर बल दिया, बल्कि इसके वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए बड़ी संख्या में नए कनेक्शन भी दिए हैं।

पॉवर फॉर ऑल योजना अंतर्गत प्रदेश में 1.58 करोड़ नए कनेक्शन अबतक दिए जा चुके हैं। वहीं 1.21 लाख मजरों का विद्युतिकरण भी अपने आप में बड़ी सफलता है। यही नहीं सौभाग्य योजना के अंतर्गत प्रदेश में अबतक 62.18 लाख विद्युत कनेक्शन के साथ उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है।

सौर ऊर्जा पर विशेष फोकस

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष जोर सौर ऊर्जा के जरिए प्रदेश में बिजली की जरूरतों को पूरा करने पर है। इसके लिए अयोध्या को जहां पहली सोलर सिटी के मॉडल के तौर पर विकसित किया जा रहा है, तो वहीं बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे को ‘सोलर एक्सप्रेस वे’ के रूप में डेवलप करने की कार्रवाई भी तेज गति से आगे बढ़ रही है। इसके अलावा प्रदेश के 10 जिलों के 250 दुर्गम गांवों को भी सौर ऊर्जा के जरिए रोशन करने का कार्य हुआ है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इसी प्रकार सौभाग्य योजना के तहत अबतक प्रदेश में 53,354 सोलर पॉवर पैक संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। वहीं सोलर पार्क योजना के तहत प्रदेश में 365 मेगावॉट क्षमता के सोलर पार्क को विकसित किया जा रहा है। इसी प्रकार सार्वजनिक स्ट्रीट लाइट के लिए अबतक 21 हजार से अधिक स्थानों पर सोलर लाइट संयंत्रों को स्थापित करने का कार्य भी पूरा कर लिया गया है।

लगातार चार साल से नहीं बढ़ी बिजली की दरें, व्यवस्था हुई और सुदृढ़

बता दें कि प्रदेश के 3.32 करोड़ से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली प्रदान करने के लिए प्रदेश में बिजली उत्पादन की क्षमता को बढ़ाकर 30462 मेगावाट तक पहुंचा दिया गया है। वहीं बिजली चोरी को रोकने में योगी सरकार ने बड़े पैमाने पर अनमीटर्ड उपभोक्ताओं के परिसरों में मीटर इंस्टॉल करने का काम भी तेजी से किया है। प्रदेश में अबतक 8 लाख से अधिक अनमीटर्ड परिसरों को मीटर से कवर किया जा चुका है।

विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए भी योगी सरकार तत्पर है। संभव पोर्टल के जरिए 3 लाख 61 हजार से ज्यादा शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। यही नहीं सरकार ने बिजली विभाग में सिटिजन चार्टर को लागू किया है, जिसके बाद अगर शिकायतों का तय समय में निस्तारण नहीं हुआ तो उपभोक्ता को हर्जाना देने का प्रावधान है। विद्युत वितरण को और गतिशील बनाने के लिए योगी सरकार ने जहां तकरीबन 16 लाख नए ट्रांसफॉर्मर को इंस्टॉल किया है, वहीं खराब ट्रांसफॉर्मरों को भी 24 घंटे के भीतर बदलने के निर्देश सीधे मुख्यमंत्री की ओर से हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

इसके अलावा लाइन लॉस को कम करने पर भी सरकार का विशेष फोकस है। प्रदेश में लाइन लॉस को 22 प्रतिशत से घटाकर 17 प्रतिशत पर लाया जा चुका है। योगी सरकार तेजी से नए विद्युत उपकेंद्रों को भी स्थापित कर रही है तो वहीं पुराने उपकेंद्रों की क्षमता भी बढ़ाई जा रही है। 33/11 केवी के 738 नए उपकेंद्र स्थापित किए गए हैं तो वहीं 1482 उपकेंद्रों की क्षमता को बढ़ाने का कार्य पूरा हो चुका है। इन सबके बावजूद लगातार चार साल से बिजली की दरों में कोई बढ़ोतरी ना होना सबसे बड़ी उपलब्धि है।

जालंधर में कब होगा नगर निगम का चुनाव देखें Ex MLA राजिंदर बेरी क्या बोले

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *