डेली संवाद, लांबड़ा। Crime News: पंजाब में हैवान बने बाप ने इंसानियत की हदें पार करते हुए पिता-पुत्री के रिश्ते को शर्मशार कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के लांबड़ा में पिता ने अपनी मुंहबोली बेटी को हवस का शिकार बनाकर इंसानियत की हदें पार कर दी है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
बताया जा रहा है कि पिता द्वारा अपनी मुंहबोली बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया है। वहीं आरोपी पिता की पहचान छोटे लाल पुत्र नकचेद लाल निवासी बिहार हाल निवासी ललियां कलां लांबड़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने 2 माह पहले जब घर में कोई नहीं था तो बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
वह जुल्म सहती रही, इसी दौरान उसने दोबारा दुष्कर्म किया। पीड़ित लड़की ने बताया कि 6 साल पहले छोटे लाल बिहार में उनके घर आया था। उसने उसके माता पिता को कहा कि वह बच्ची को नानी के घर ले जाएगा लेकिन वह उसे लांबड़ा के लल्लिया कलां गांव में अपने घर ले आया।
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’
उसने बताया कि वह बच्ची छोटे लाल और उसकी पत्नी को पापा-मम्मी कहती थी। उसने बताया कि आरोपी 3 साल से नाबालिग के साथ गलत हरकतें कर रहा था, जिस कारण वह 3 बार घर से भाग भी गई पर आरोपी छोटे लाल उसे बार बार ढूंढ कर ले आता था।
इस बार जब उसने दोबाराा ऐसा किया तो वह चंडीगढ़ भाग गई उसने और वहां जाकर पुलिस को इसकी सुचना दी। जिसके बाद पुलिस ने जालंधर पुलिस से संपर्क कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाशी शुरू कर दी है।
जालंधर में कब होगा नगर निगम का चुनाव, देखें






