DIPS News: डिप्स के विद्यार्थियों ने किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए किया जागरूक 

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: पंजाब सरकार की पराली जलाने से रोकने की पहल के तहत डिप्स कॉलेज के छात्रों द्वारा एक रैली का आयोजन किया गया। एनएसएस विंग ने जनता और किसानों को पराली जलाने के खतरनाक प्रभावों जैसे मिट्टी की गुणवत्ता में गिरावट, पर्यावरण प्रदूषण और मानव जीवन पर खतरनाक प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए रैली को हरी झंडी दिखाई गई।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

गांव मिआनी के एमसी मोहिंदर सिंह और कर्मजीत सिंह पन्नू ने किसानों और डिप्स कॉलेज के प्रोफेसरों के साथ रैली में भाग लिया और ग्रामीणों को खेतों में पराली जलाने की प्रथा को बंद करने के लिए प्रोत्साहित किया। छात्रों ने पराली के प्रभावी अपघटन के लिए जैव- डीकंपोजर के व्यापक उपयोग को भी बढ़ावा देने और विशेष रूप से पराली जलाने की समस्या और वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सक्रिय कदमों को पहल देने के लिए प्रेरित किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

कॉलेज कोर्डिनेटर हरप्रीत कौर ने कहा कि फसल अवशेषों को जलाने की प्रमुख समस्याओं में से एक प्रदूषण और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन है जो ग्लोबल वार्मिंग का कारण बनता है। पराली को जलाने के बजाय किसान पराली को गाय के गोबर और कुछ प्राकृतिक एंजाइमों के साथ मिलाकर उच्च श्रेणी के जैविक खाद तैयार कर सकते है।

जालंधर में कब होगा नगर निगम का चुनाव, देखें















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *