Foods For Hair Loss: झड़ते बालों से हो परेशान, तो अपने Food list में इन आइटम्स को करे शामिल

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 603 शब्द|📅 12 Oct 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Foods For Hair Loss: इन दिनों तेजी से बदलती लाइफस्टाइल का असर हमारी सेहत ही नहीं बल्कि बालों पर भी देखने को मिलता है। इन दिनों ज्यादातर लोग गिरते और झड़ते बालों की समस्या से परेशान है। बाल हमारी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं, लेकिन अक्सर कई वजहों से लोग बालों से जुड़ी समस्याओं का शिकार हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

ऐसे में अक्सर बाल झड़ने की वजह से लोग निराश हो जाते हैं। अगर आप भी झड़ते बालों की समस्या से परेशान हैं, तो अपनी रसोई में मौजूद फूड आइटम्स की मदद से बालों का झड़ना रोक सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में-

शकरकंद

आमतौर पर व्रत-उपवास के लिए इस्तेमाल होने वाला शकरकंद सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह कॉपर, आयरन, जिंक और प्रोटीन का एक शानदार स्रोत है, जो बालों के झड़ने को कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं, खासकर एलोपेसिया एरीटा और टेलोजेन एफ्लुवियम जैसी स्थितियों में।

इसमें मौजूद विटामिन ए एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है, जो फ्री रेडिकल्स के हानिकारक प्रभावों को कम करता है, जो समय से पहले सफेद बालों का कारण बन सकते हैं।

बादाम

बादाम पोषक तत्वों का एक पावरहाउस हैं, जिनमें मैग्नीशियम, सेलेनियम, प्रोटीन, असंतृप्त फैटी एसिड समेत विभिन्न विटामिन पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व बालों के पोर्स को रेगुलेट करते हैं, जिससे बालों के विकास को बढ़ावा मिलता है। ऐसे में आप अपने बालों को मजबूत बनाने और उनके स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए रोजाना 4-5 भीगे हुए बादाम खा सकते हैं।

बेल पेपर्स

शिमला मिर्च विटामिन सी के सबसे बेहतरीन सोर्सेस में से एक है। यह विटामिन बालों के टूटने और रूखेपन को रोकने में मदद करता है। साथ ही आयरन के अब्जॉर्प्शन में भी सहायता करता है, जिससे यह बालों को पतला होने से रोकता है।

दालें

पोषक तत्वों से भरपूर दाल हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। दालों की विभिन्न किस्में हमारी सेहत ही नहीं, बालों को भी फायदा पहुंचाती है। इसमें फोलिक एसिड, आयरन, फॉस्फोरस, जिंक और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों का झड़ना कम करते हैं और हेल्दी हेयर के विकास को बढ़ावा देते हैं।

गाजर

गाजर विटामिन ए, कैरोटीनॉयड और पोटेशियम का एक पावरहाउस है, जो बालों को हेल्दी बनाने में अहम योगदान देते हैं। विटामिन ए की कमी आपके बालों के लिए हानिकारक हो सकती है और सूखे बालों का कारण बन सकती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

बीटा-सिटोस्टेरॉल से भरपूर सीड्स एंड्रोजेनिक एलोपेसिया को रोकने और स्वस्थ बालों के विकास में मदद करने में प्रभावी है। इसके अलावा सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड भारी मात्रा में पाया जाता है, जो बालों के स्वास्थ्य में सुधार कर समय से पहले बालों के झड़ने को रोकने में मदद करता है।

संतरे

संतरे में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो न सिर्फ बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं, बल्कि इसमें एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवोनोइड, बीटा-कैरोटीन, मैग्नीशियम और फाइबर भी होते हैं। ताजे संतरे के रस को नियमित पीने से बालों के स्वास्थ्य को बेहतर करने में मदद मिल सकती है।

दही

दही प्रोबायोटिक्स के बेहतरीन स्रोतों में से एक है, जो गट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करती है और बालों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। साथ ही यह बालों के पोर्स के विकास में भी भूमिका अहम निभाता है और बालों के झड़ने को रोकने में मदद करता है।

जालंधर में कब होगा नगर निगम का चुनाव, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *