Health Alert: कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है रंग-बिरंगी कैंडीज, इन Products पर लगा बैन

Daily Samvad
3 Min Read
Toffee
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 412 शब्द|📅 12 Oct 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Health Alert: कैलिफोर्निया ने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक बहुत ही बड़ा कदम उठाया है। इस देश ने 2027 से ऑफिशियल तौर पर स्किटल्स और कई सारी कैंडीज पर प्रतिबंध लगाने की अनाउंसमेंट की है। कैंडीज के अलावा कुछ फूड कलर जैसे रेड डाई नंबर 3 के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इस संबंध में आदेश पास भी हो चुका है और 2027 तक ये फूड कलर इस्तेमाल और बिकने बंद हो जाएंगे। जिन चार फूड कलर्स पर देश ने रोक लगाई है वह है रेड डाई नंबर 3 (Red Dye No 3),पोटैशियम ब्रोमेट(Potassium Bromate), ब्रोमिनेटेड वेजिटेबल ऑयल(Brominated Vegetable Oil) और प्रोपाइलपैराबेन(Propylparaben) शामिल हैं।

आपको बता दें कि रेड डाई नंबर 3 स्किटल्स और अन्य कन्फेक्शनरी जैसे पीईजेड, हॉट टैमल्स और डबल बबल गम में मौजूद होता है। यह उत्पाद कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का जोखिम बढ़ाते हैं।

सेहत को कैसे पहुंचता है नुकसान?

यह फूड कलर मुख्य तौर पर अमेरिकी प्रांतों के साथ-साथ यूरोपीय देशों में इस्तेमाल किए जाते हैं। इससे खाने का रंग तो बढ़ता है लेकिन कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का जोखिम भी बढ़ता है। हाल ही में किए गए अध्ययन से पता चलता है कि इनका यदि बच्चे इस्तेमाल करते हैं तो उनमें व्यवहार संबंधी दिक्कतें दिखनेलगती है।

इसके अलावा रेड डाई फूड कलर की हाई डोज से जानवरों में कैसर का खतरा बढ़ता है। वहीं पोटेशियम ब्रोमेट की इस्तेमाल से कैंसर और प्रजनन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। इसके अलावा प्रोपाइलबेन का इस्तेमाल करने से शरीर में एस्ट्रोजन नाम के हार्मोन का सुंतलन बिगड़ता है और शरीर पर बुरा असर पड़ता है।

बच्चों की कैंडिज में इस्तेमाल होते हैं फूड कलर

फूड कलर ब्रेज को स्पंजी बनाने और खट्टे पेय पदार्थों में इस्तेमाल किए जाते हैं। पहले कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स के रंग को शानदार बनाने के लिए इनका इस्तेमाल करती थी परंतु पिछले कुछ सालों में यूरोपीय देशों में इन पर रोक लगाई गई है और आगे भी इन पर अध्ययन किए जा रहे हैं जिसके बाद बाकी पदार्थों पर भी रोक लगाई जाएगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

अमेरिकी और यूरोपीय देशों में बिकने वाले ऑरेंज सोडा, बर्गर रोल, आईसिंग और कैंडी में यह फूड कलर काफी इस्तेमाल किए जाते हैं जो नुकसानदायक हो सकते हैं।

जालंधर में कब होगा नगर निगम का चुनाव, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *