Punjab News: मंत्री मीत हेयर ने 115 नौजवानों को एडवेंचर और ट्रेकिंग कैंप के लिए मनाली रवाना किया

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 418 शब्द|📅 12 Oct 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राज्य के नौजवानों में लीडरशिप के गुण पैदा करने और सेहतमंद गतिविधियों के साथ जुडऩे के लिए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर युवा सेवाओं विभाग द्वारा 230 नौजवानों को मनाली में एडवेंचर और ट्रेकिंग कैंप के लिए चुना गया है।

युवा सेवाओं मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर और पंजाब यूथ विकास बोर्ड के चेयरमैन परमिन्दर सिंह गोल्डी द्वारा दो बसों को हरी झंडी देकर पहले फेज में 10 दिवसीय कैंप के लिए 115 नौजवानों को रवाना किया गया। मीत हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर नयी युवा नीति जल्दी बन रही है, जिससे राज्य के नौजवानों को आगे लाया जायेगा और युवकों को शामिल करने वाली गतिविधियाँ और अधिक बढ़ाई जाएंगी।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार द्वारा पिछले कई सालों से रुके शहीद-ए-आज़म भगत सिंह राज्य युवा पुरस्कार शुरू किये गए। इसी तरह आने वाले समय में यूथ क्लबों की भूमिका सक्रिय करने के लिए अवॉर्ड शुरू किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के जनसंख्या में नौजवानों का बड़ा हिस्सा होने के कारण सरकार द्वारा नौजवानों के लिए बड़ी योजनाएँ बनाई गई हैं। सरकार द्वारा केवल डेढ़ साल के दौरान 37000 से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ दी गईं।

युवा सेवाओं मंत्री ने नौजवानों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि साहसी, सेहतमंद और मनोरंजक गतिविधियों के द्वारा उनकी शख्सियत निखर कर सामने आती है। उन्होंने नौजवानों को न्योता दिया कि वह सामाजिक समस्याओं के खि़लाफ़ लोगों को जागरूक करने ख़ासकर नशों के बुरे प्रभावों से अवगत करवाने और पराली जलाने के से प्रदूषित होने वाले पर्यावरण को बचाने के लिए आगे आएं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

मीत हेयर ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा हर जिले में 10-10 नौजवान चुने गए हैं और कुल 230 नौजवानों को दो ग्रुपों में बाँटकर अटल बिहारी वाजपायी इंस्टीट्यूट ऑफ माऊंटेनरिंग एंड अलायंड स्पोर्टस मनाली भेजा जा रहा है। आज रवाना हुए 115 नौजवान 12 अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक और दूसरे ग्रुप में 115 नौजवान 30 अक्तूबर से 8 नवंबर तक मनाली में एडवेंचर और ट्रेकिंग कैंप लगाएंगे।

पंजाब यूथ विकास बोर्ड के चेयरमैन परमिन्दर सिंह गोल्डी ने नौजवानों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री और खेल मंत्री का इस प्रयास के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर सहायक डायरैक्टर कुलविन्दर सिंह और रुपिन्दर कौर और जिलों के सहायक डायरैक्टर उपस्थित थे।

जालंधर में कब होगा नगर निगम का चुनाव, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *