Punjab News: सीएम भगवंत मान को विपक्षी नेताओं के साथ बहस करने के लिए नहीं मिलेगा टैगोर थिएटर, जाने क्यों

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 239 शब्द|📅 12 Oct 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राज्य के विभिन्न मुद्दों पर मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा प्रस्तावित बहस चंडीगढ़ के सेक्टर 18 स्थित टैगोर थिएटर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अब टैगोर थिएटर में बहस नहीं होगी। बता दे कि पंजाब सरकार ने 1 नवंबर को विपक्षी नेताओं के साथ बहस करने का प्रस्ताव रखा था।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जानकारी मिली है कि टैगोर थिएटर सोसाइटी द्वारा यहां बहस करने को मना कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक टैगोर थिएटर सोसाइटी के निदेशक अभिषेक शर्मा ने स्पष्ट किया है कि यूटी प्रशासन के नियमों के अनुसार कार्यक्रम स्थल का इस्तेमाल राजनीतिक सम्मेलनों और बहस के लिए नहीं किया जा सकता है। जिसके कारण यहां बहस करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

उनका कहना है कि पंजाब सरकार के एक अधिकारी ने 1 नवंबर को थिएटर की उपलब्धता के बारे में पूछताछ की थी, लेकिन बुकिंग के लिए कोई औपचारिक अनुरोध नहीं मिला था। उन्होंने कहा कि अगर थिएटर बुक करने का अनुरोध आता है तो उसे खारिज कर दिया जाएगा क्योंकि नियमों के मुताबिक थिएटर में किसी भी तरह की राजनीतिक बहस और कॉन्फ्रेंस की इजाजत नहीं है।

जालंधर में कब होगा नगर निगम का चुनाव, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *