Punjab News: स्थानीय निकाय विभाग के प्रिंसीपल सैक्रेटरी अजॉय शर्मा समेत पंजाब के 3 IAS अधिकारियों के खिलाफ हाईकोर्ट ने सुनाया सख्त फैसला

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 334 शब्द|📅 12 Oct 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के 3 आईएएस (IAS) अफसरों को हाईकोर्ट ने दोषी करार दिया है। मामला चंडीगढ़ के पास नया गांव के नजदीक ग्राम पंचायत बड़ी करोरा की याचिका से जुड़ा बताया जा रहा है। इसमें स्थानीय निकाय विभाग के प्रिंसीपल सैक्रेटरी अजॉय शर्मा का भी नाम शामिल है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जानकारी के मुताबिक हाईकोर्ट का आदेश न मानने पर पंजाब की तीन आईएएस अधिकारियों को दोषी करार दिया गया है। दोषी करार दिए गए IAS अधिकारियों में एडिशनल चीफ सेक्रेटरी कम फाइनेंस कमिश्नर विकास गर्ग, प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट मोहाली रमाकांत मिश्रा और स्थानीय निकाय विभाग के प्रिंसीपल सैक्रेटरी अजॉय शर्मा का नाम शामिल है।

हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई तक कार्रवाई के आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट ने कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो सजा सुनाई जाएगी। बताया जा रहा है कि इस मामले की अगली सुनवाई 20 नवंबर को है। इससे ब्यूरोक्रेट में सनसनी फैल गई है।

यह है  मामला

चंडीगढ़ के पास नया गांव के नजदीक ग्राम पंचायत बड़ी करोरा की याचिका को से जुड़ा है मामला है। इन अधिकारियों ने साल 2010 में 1092 एकड़ जमीन को डी-लिस्ट किया गया था। उक्त IAS अधिकारियों ने कहा था कि इस जमीन पर कोई व्यापारिक गतिविधि नहीं हो सकती और न ही कोई कंस्ट्रक्शन हो सकती है। इस पर कोर्ट कहा कि था क्या ये फोर्सैट लैंड है तो इन्होंने कहा कि न में जवाब दिया था।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

तब हाईकोर्ट कहा था कि अगर यह जमीन फोर्सैट लैंड नहीं तो यहां पर कोई शर्ते लागू नहीं हो सकती जिसके लिए नोटीफिकेशन जारी किया जाए। बार-बार पटीशन दायर होने के बाद भी इन अधिकारियों ने कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं की जिसके चलेते हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया।

जालंधर में कब होगा नगर निगम का चुनाव, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *