Punjab News: सांसद सुशील रिंकू ने रेल मंत्रालय के समक्ष गोरायां-बंडाला रेलवे क्रासिंग पर ROB बनाने की मांग रखी

Daily Samvad
3 Min Read
Sushil-Rinku
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 329 शब्द|📅 12 Oct 2023

डेली संवाद, जालंधर/नई दिल्ली। Punjab News: लोकसभा क्षेत्र जालंधर से सांसद सुशील कुमार रिंकू ने आज नई दिल्ली में रेलवे के सीनियर अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें जालंधर में रेलवे से संबंधित कुछ मुद्दों के बारे में अवगत करवाया। रिंकू ने सबसे पहले गोरायां-बंडाला रोड पर स्थित रेलवे क्रासिंग पर रेलवे ओवर ब्रिज बनाने की मांग रखी।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

उन्होंने कहा कि ये रेलवे क्रासिंग नई दिल्ली-जालंधर रेल लाइन पर स्थित है जोकि अति व्यस्तम रेल मार्गों में से एक है। यहां दिनभर बड़ी तादाद में ट्रेनें गुजरती हैं, जिसके कारण फाटक बहुत देर तक बंद रहता है। रुड़कां समेत विभिन्न इलाकों से होकर गोरायां आने-जाने वाले लोगों को इस फाटक के बंद रहने से काफी परेशानी होती है और उनका कीमत समय खराब होता है। इसलिए यहां पर आरओबी बनाना बहुत ही जरूरी है।

इसी तरह सांसद सुशील रिंकू ने खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए जालंधर से एक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि ये ट्रेन चाहे सप्ताह में एक-दो बार चलाई जाए लेकिन यह कार्य जल्द किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबा खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है और जालंधर से इस पवित्र स्थल की तरफ जाने वाली कोई डायरेक्ट ट्रेन नहीं है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

रिंकू ने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए रेलवे की तरफ से जालंधर और खाटू श्याम के बीच ट्रेन सर्विस शुरू की जाए, जिससे लोगों को काफी आसानी होगी। जिक्रयोग है कि इससे पहले भी रिंकू ने फिल्लौर क्रासिंग पर आरओबी, जालंधर पीएपी चौक पर आरओबी बनाने और जालंधर में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को स्टॉप देने की मांग रखी थी। इस मांग को लेकर वह केंद्रीय रेल मंत्री से भी मिले थे।

जालंधर में कब होगा नगर निगम का चुनाव, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *