Punjab News: कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां के भरोसा देने के बाद आढतियों द्वारा हड़ताल ख़त्म

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 431 शब्द|📅 12 Oct 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां के भरोसे के उपरांत आज राज्य के आढतियों (कमिशन एजेंटों) ने तुरंत प्रभाव से अपनी हड़ताल ख़त्म कर दी है। कृषि मंत्री ने आढतियों, खरीद एजेंसियों और पंजाब मंडी बोर्ड को यह यकीनी बनाने के लिए कहा कि धान की खरीद के चल रहे सीजन के दौरान किसानों को किसी किस्म की मुश्किल का सामना न करना पड़े।

Punjab News: कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां के भरोसा देने के बाद आढतियों द्वारा हड़ताल ख़त्म

कृषि मंत्री ने पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचन्द सिंह के साथ आज यहाँ किसान भवन में फेडरेशन ऑफ आढतिया एसोसिएशन ऑफ पंजाब के प्रधान विजय कालड़ा के नेतृत्व में आए एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग की और उनको दरपेश मसलों के बारे में चर्चा की।

आढतियों द्वारा बायोमैट्रक खरीद प्रणाली और ई.पी.एफ. संबंधी उठाए गए मुद्दों पर कृषि मंत्री ने उनको भरोसा दिया कि उनके मसलों को केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री के समक्ष उठाया जाएगा, जिससे उनका जल्द हल निकल सके।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

उन्होंने भारतीय खाद्य निगम (एफ.सी.आई.) के चंडीगढ़ में तैनात डिप्टी जनरल मैनेजर (डी.जी.एम.) आलोक कुमार को दस दिनों के अंदर इन मुद्दों संबंधी रिपोर्ट पेश करने के लिए भी कहा। इस दौरान पंजाब मंडी बोर्ड की सचिव अमृत कौर गिल ने राज्य में बायोमैट्रक खरीद प्रणाली को लागू करने की मौजूदा स्थिति के बारे में कृषि मंत्री को अवगत करवाया।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 876 मंडियों को इस प्रणाली के लिए चुना गया है। उन्होंने आगे बताया कि मंडी बोर्ड के पास नयी मंडी टाऊनशिप विभाग के अधीन 5400 खाली/ ब्रिकीयोग्य प्लॉट हैं और विभाग इन प्लॉट्स को ई-नीलामी के द्वारा बेचने की योजना बना रहा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने पंजाब मंडी बोर्ड के अधिकारियों को राज्य की सभी मंडियों में किसानों के लिए पीने वाले पानी, पखाने और बैठने के लिए जगह समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं को यकीनी बनाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी खरीद प्रक्रिया के नियमों का उल्लंघन करता या अन्य ग़ैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल पाया गया तो उसके विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जाएगी।

समाज के सभी वर्गों के कल्याण को यकीनी बनाने के प्रति मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आढ़ती-किसान संबंधों को मज़बूत करने के लिए राज्य के आढतियों और किसानों की हर संभव मदद करेगी।

जालंधर में कब होगा नगर निगम का चुनाव, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *