Punjab Vigilance: पंजाब में 70,000 रुपए रिश्वत लेता ‘डीसी’ गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 396 शब्द|📅 12 Oct 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Vigilance: पंजाब में रिश्वत लेते हुए डीसी को गिरफ्तार किया गया है। असल में डीसी नाम का व्यक्ति पुलिस चौकी इंचार्ज के लिए रिश्वत की वसूली करता था। डीसी का पूरा नाम विजय कुमार बताया जा रहा है। फिलहाल पंजाब विजीलैंस की टीम ने 70,000 रुपए रिश्वत लेते डीसी को गिरफ्तार कर लिया है।

विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी अपनी मुहिम के दौरान आज एक प्राईवेट व्यक्ति विजय कुमार उर्फ डी.सी. को 70,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है, जोकि यह रिश्वत जि़ला लुधियाना की कंगनवाल पुलिस चौकी के इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर राजवंत सिंह के लिए ले रहा था।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम को सुभाष कुमार निवासी अर्बन विहार, लुधियाना की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो लुधियाना रेंज से सम्पर्क कर दोष लगाया कि उक्त पुलिस चौकी इंचार्ज उसके एक पड़ोसी द्वारा हरपाल नगर, इंडस्ट्रियल एरिया, लुधियाना में स्थित उसकी फैक्ट्री के पीछे गेट खोलने के विरुद्ध दी गई शिकायत के निपटारे के बदले एक लाख रुपए की रिश्वत माँग रहा था।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारी द्वारा विजय कुमार उर्फ डीसी नाम के व्यक्ति ने इस मामले में दख़ल देकर उक्त सब-इंस्पेक्टर के साथ 80,000 रुपए में सौदा तय करवाया। उसने आगे बताया कि पुलिस सब-इंस्पेक्टर ने दबाव डालकर उससे पहली किश्त के तौर पर 10,000 रुपए पहले ही ले लिए हैं और अब वह अपने उक्त मध्यस्थ के द्वारा बाकी के पैसे माँग रहा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो रेंज लुधियाना ने इस शिकायत की प्राथमिक पड़ताल के उपरांत जाल बिछाया और मुलजिम प्राईवेट व्यक्ति विजय कुमार उर्फ डी.सी. को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी शिकायतकर्ता से उसकी फैक्ट्री के अंदर 70,000 रुपए रिश्वत लेते हुए मौके पर ही रंगे हाथों काबू कर लिया।

इस सम्बन्धी उक्त दोनों मुलजिमों के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो थाना लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है और भगौड़े सब-इंस्पेक्टर को भी जल्द ही गिरफ़्तार कर लिया जायेगा।

जालंधर में कब होगा नगर निगम का चुनाव, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *