डेली संवाद, बक्सर। Train Accident: बिहार से बड़ी खबर आ रही है। बिहार के बक्सर में रघुनाथपुर स्टेशन पर बुधवार देर रात एक ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि ये ट्रेन आनंद विहार दिल्ली से आ रही थी।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
जानकारी के अनुसार, आनंद विहार कामाख्या नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस की 21 बोगियां बेपटरी हो गई। ट्रेन हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हुई हैं और करीब 100 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
बिहार के बक्सर जिले के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास हुए रेल हादसे के बाद आठ ट्रेनों के कैंसिल किया गया है। वहीं, 22 ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए। रेल मंत्रालय ने कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट जारी की।
#WATCH बिहार: बक्सर जिले के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर नॉर्थ ईस्ट सुपरफास्ट ट्रेन के 21 डिब्बे पटरी से उतर जाने के बाद बचाव कर्मी कार्य पर लगे हैं। दुर्घटना में 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
(वीडियो आज सुबह घटना स्थल से है।) pic.twitter.com/GCiBnht9Z6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 12, 2023
घटनास्थल को रिस्टोर करने का काम तेजी से चल रहा है। रेलवे कर्मचारी ट्रैक को साफ करने में जुटे हैं। रेलवे अधिकारियों की प्राथमिकता है कि पटरियों को जल्दी से रिस्टोर की जाए ताकि ट्रेन यातायात को फिर से शुरू की जाए।
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’
भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन की लापरवाही भी सामने आ रही है, जिसकी वजह से रेस्क्यू के काम में भी बाधा आ रही है। घटना स्थल पर केंद्रीय मंत्री समेत बिहार के कई मंत्री जायजा लेने पहुंची हैं।