Delhi Air Pollution: फिर बढ़ने लगा प्रदूषण, ऐसे रखें खुद को सुरक्षित

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 595 शब्द|📅 13 Oct 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Delhi Air Pollution: राजधानी दिल्ली अक्सर अपने बढ़ते प्रदूषण की वजह से चर्चा में रहती हैं। यहां आए दिन किसी न किसी वजह से प्रदूषण बढ़ता ही रहता है। अपनी समृद्ध इतिहास, संस्कृति और जीवंत समुदाय के लिए प्रसिद्ध दिल्ली की हवा अब जहरीली होने लगी है। बीते कुछ समय से यहां का प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

यह गंभीर वायु प्रदूषण हमारी सेहत के लिए खतरा पैदा करता है। इसकी वजह से लोग कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए सही उपाय अपनाए जाए। आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे ही उपाय बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपने लंग्स यानी फेफड़ों को दिल्ली के प्रदूषण से बचा सकते हैं। साथ ही जानेंगे सेहतमंद रहने के लिए किन चीजों से परहेज करें।

सेहतमंद रहने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

मास्क पहनें- प्रदूषण या वायरस से बचने के लिए मास्क एक बढ़िया और सरल उपाय है। अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो N95 या N99 मास्क का इस्तेमाल करें। इससे सूक्ष्म कणों और प्रदूषकों के संपर्क को कम करने काफी हद तक मदद मिलेगी। ऐसे में बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहनें।

हाइड्रेटेड रहें- हेल्दी रहने के लिए भरपूर पानी पीना भी काफी जरूरी है। अगर आप दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण के बीच खुद को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो पर्याप्त पानी पीते रहे। ऐसा करने से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद मिलती है।

एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें- अपने घर के लिए अच्छी क्वालिटी वाले एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें। इसकी मदद से आपके घर के अंदर की वायु गुणवत्ता में काफी सुधार हो सकता है, जो बाहरी प्रदूषकों से आपको सुरक्षित जगह प्रदान करेगा है।

बाहरी गतिविधियों को कम करें- प्रदूषण के संपर्क में आने से बचने का सबसे अच्छा उपाय बाहरी गतिविधियों को सीमित करना है। हालांकि, अगर आपको बाहर ही रहना है,तो घर से निकलने के लिए ऐसे समय का चयन करें, जब प्रदूषण का स्तर कम हो, आमतौर पर सुबह जल्दी या देर शाम को।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट या कारपूल का उपयोग करें- अगर संभव हो तो अपना निजी वाहन चलाने से बचें। प्रदूषण कम करने की इस छोटी लेकिन सकारात्मक पहल के जरिए आप खुद को और दूसरों को भी बढ़ते प्रदूषण से बचाने में अहम योगदान दे सकते हैं। आप अपने वाहन की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट या कारपूल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

रेगुलर एक्सरसाइज करें- नियमित शारीरिक गतिविधि आपको सेहदमंद बनाने में अहम भूमिका निभाती है। व्यायाम आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देता है। अगर आप बढ़ते प्रदूषण के बीच खुद को हेल्दी रखा चाहते हैं, तो रेगुलर एक्सरसाइज को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा जरूर बनाएं।

पेड़-पौधे लगाएं- बढ़ते प्रदूषण के बीच खुद को हेल्दी रखने के लिए अपने आसपास हरियाली को बढ़ावा दे सकते हैं। इसके लिए कोशिश करें कि अपने आसापास जितना संभव हो पेड़-पौधे लगाएं। पेड़-पौधे हवा को फिल्टर करने और स्वच्छ वातावरण में योगदान करने में मदद करते हैं।

क्या न करें

  • घर के अंदर धूम्रपान करने से बचें।
  • घर के खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें।
  • लो गुणवत्ता वाले मास्क का उपयोग न करें।
  • घर में एयर फ्रेशनर का ज्यादा इस्तेमाल करने से बचें
  • कुकिंग या हीटिंग के लिए सॉलिड फ्यूल जलाने से बचें।
  • ज्यादा प्रदूषण वाले दिनों में आउटडोर एक्टिविटी से बचें।

मनी एक्सचेंज के दफ्तर में हुई लाखों की चोरी, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *