⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 190 शब्द|📅 13 Oct 2023
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा 20-21 अक्टूबर को बुलाए जा रहे विधानसभा सत्र को लेकर विवाद शुरू हो गया है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि पंजाब के गवर्नर बनबारी लाल पुरोहित ने विधानसभा सत्र को ने अवैध करार कर दिया है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
दरअसल बनबारी लाल पुरोहित ने पंजाब सरकार द्वारा बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र पर एक बार फिर सवाल उठाए है। राज्यपाल कार्यालय ने 20-21 अक्टूबर को होने वाले पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र और सत्र के दौरान किसी भी कार्य को अवैध घोषित कर दिया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’
ध्यान रहे कि पंजाब एस.वाई.एल. नहर विवाद को देखते हुए 20-21 अक्टूबर को दो दिवसीय विधानसभा सत्र बुलाया गया है। इस संबंध में पंजाब राजभवन ने सचिव पंजाब विधानसभा को पत्र भेजा है। बता दे कि राज्यपाल पुरोहित सीमावर्ती जिलों के तीन दिवसीय दौरे पर है और गुरदासपुर का दौरा कर रहे है।
मनी एक्सचेंज के दफ्तर में हुई लाखों की चोरी, देखें








