Punjab News: पंजाब में कांग्रेस के पूर्व विधायक पर FIR दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 281 शब्द|📅 13 Oct 2023

डेली संवाद, फिरोजपुर। Punjab News: कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि कुलबीर सिंह जीरा पर FIR दर्ज हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह FIR फिरोजपुर में बाल विकास और पंचायत अधिकारी की शिकायत पर हुई है।

Punjab News: पंजाब में कांग्रेस के पूर्व विधायक पर FIR दर्ज

उन्होंने आरोप लगाया है कि कुलबीर सिंह जीरा ने अपने साथियों के साथ मिलकर बीडीपीओ दफ्तर जीरा में धरना लगाया हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने गलत तरीके में दफ्तर में घुसकर दफ्तरी काम के समय उन्होंने बीडीपीओ दफ्तर के कमरों पर कब्जा कर लिया जिसके कारण उन्होंने सरकारी काम में बाधा डाली है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

वहीं दूसरी तरफ कुलबीर सिंह जीरा ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कहा है कि वह 17 अक्तूबर को अपनी गिरफ्तारी देंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह आम आदमी पार्टी का आभार प्रकट करते है जिन्होंने लोगों की आवाज बुलंद करने को लेकर उनके खिलाफ यह मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि वह इससे डरने वाले नहीं है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

कुलबीर सिंह जीरा ने कहा कि वह अन्याय के हमेशा ऐसे ही आवाज उठाते रहेंगे और अपने वर्करों तथा आम जनता के खिलाफ कोई भी ज्यादती बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह गिरफ्तारी देने वाले दिन पहले धन-धन बाबा बुढ़ा साहब जी के सामने नतमस्तक होंगे और फिर पत्रकार सम्मेलन करेंगे और उसके बाद दोपहर 12 बजे फिरोजपुर जिला हेड क्वार्टर पर अपनी गिरफ्तारी देंगे।

मनी एक्सचेंज के दफ्तर में हुई लाखों की चोरी, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *