Punjab News: पंजाब पुलिस और बदमाशों के बीच जमकर फायरिंग, एक बदमाश को लगी गोली

Daily Samvad
2 Min Read
Encounter In Punjab
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 293 शब्द|📅 13 Oct 2023

डेली संवाद, जीरकपुर। Punjab News: पंजाब के जीरकपुर से बड़ी खबर है। जीरकपुर में पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़ होने की सूचना मिली है। यह एरिया बलटाना की बैक साइड पर है। जहां पर लगातार तलाश किए जा रहे बदमाश छिपे बैठे हुए थे। इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग की गई। सूचना मिलने पर पुलिस जब जंगल एरिया में बदमाशों के ठिकानों पर पहुंची तो बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

इस बीच जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पांव में गोली लग गई, जिसे तुरन्त अस्पताल लेकर जाया गया, जहां पर उसका ईलाज चल रहा है। इस दौरान काबू किए गए बदमाश से पुलिस द्वारा अवैध हथियार भी बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा 2-3 अन्य बदमाशों की तलाश लगातार जारी है। इस एरिया में पुलिस द्वारा लगातार सर्च अभियान जारी है।

इस मुठभेड़़ दौरान भारी संख्या में पुलिस तैनात रही वह कई सीनियर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। गौरतलब है कि 2 दिन पहले बलटाना में फायरिंग हुई थी। इस मामले में पुलिस लगातार आरोपियों को ट्रेस कर रही थी। आज सूचना मिलने पर पुलिस इनके ठिकाने पर पहुंचे, जहां पर बदमाश छिपे हुए बैठे थे।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

आपको बता दें 2 दिन पहले चंडीगढ़ के साथ लगते बलटाना में युवकों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग हुई थी। इस दौरान 8-10 हमलावरों ने कई राउंड फायर किए। हमलावर कबाड़ी की दुकान में बैठे नौजवान पर फायरिंग करने आए थे। इस दौरान 3 लोगों के घायल हो गए। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर उक्त बदमाशों की तलाश कर रही थी।

मनी एक्सचेंज के दफ्तर में हुई लाखों की चोरी, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *