Punjab News: खरीदी गयी फसल के लिए किसानों को 2129 करोड़ रुपये का भुगतान: कटारूचक्क

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 334 शब्द|📅 13 Oct 2023

डेली संवाद, नकोदर। Punjab News: पंजाब के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने गुरुवार को कहा कि पंजाब सरकार चल रहे सीजन के दौरान धान की निर्बाध खरीद और किसानों को समय पर भुगतान करने के लिए वचनबद्ध है।

नकोदर अनाज मंडी में धान की खरीद का जायजा लेते हुए मंत्री ने कहा कि 12 अक्तूबर तक पंजाब की अनाज मंडियों में 15.51 लाख मीट्रिक टन धान की आमद हो चुकी है, जिसमें से खरीद एजेसियों द्वारा 14.62 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी गई है।

इसके अलावा खरीदी गई फसल के लिए किसानों को 2129 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि 1854 खरीद केंद्रों पर पहले से ही पर्याप्त प्रबंध किए जा चुके है और इस साल 182 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अनाज मंडियों में अधिकारी मौजूद रहे ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने और भुगतान में कोई कठिनाई न हो। उन्होंने खरीद गतिविधियों पर फीडबैक प्राप्त करने के लिए किसानों और कृषकों के साथ नियमित बैठकें करने को भी कहा।

इस दौरान मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि मंडियों में आने वाले किसानों की सुविधा और उन्हें अधिकतम लाभ दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाए। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की फसल का दाना-दाना खरीदेगी। इस मौके पर उन्होंने किसानों से मंडियों में सूखी फसल लाने की भी अपील की।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

मंत्री ने कहा कि खरीद प्रक्रिया पर कड़ी नजर रखने के लिए विभाग द्वारा एक प्रभावी विधी तैयार की गयी है। अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि जालंधर में एजेंसियों ने इस सीजन में 1062004 मीट्रिक टन धान की खरीद का अनुमान लगाया है और जिले की 81 दाना मंडियों में खरीद उचित ढंग से चल रही है।

मनी एक्सचेंज के दफ्तर में हुई लाखों की चोरी, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *