Punjab News: पंजाब के 13 पुलिस अफसरों और कर्मचारियों के खिलाफ बड़ा एक्शन

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर है। पंजाब पुलिक के 13 अफसरों और कर्मचारियों को सजा सुनाई गई है। ये सजा करप्शन के आऱोप में कोर्ट ने सुनाई है। एक साथ 13 पुलिस कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के मामले में सजा सुनाई गई है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जानकारी के मुताबिक लुधियाना के 13 पुलिस कर्मचारियों को अदालत ने सजा सुनाई है। इन 13 पुलिस कर्मचारियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर अदालत में शुक्रवार को सुनवाई हुई। जिसमें इन्हें 5-5 साल की सजा का फैसला सुनाया है। ये सभी पुलिस कर्मी थाना डिवीजन नंबर 6 में तैनात बताए जा रहे है।

आपको बता दें कि साल 2003 के भ्रष्टाचार के मामले में इन्हें कर्मचारियों का सजा सुनाई गई। इनके खिलाफ शिकायत स्वर्गीय बिट्टू चावला व सुभाष कैटी ने दर्ज करवाई थी। एडिशनल सेशन जज डॉ. अजीत अत्रा ने यह फैसला दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सजा सुनाई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

वहीं दूसरी तरफ आरोपियों की कहना है कि वह बेकसूर हैं। इस संबंधी शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने 14 कर्मचारियों के खिलाफ दी थी शिकायत दर्ज करवाई थी। इन सभी पुलिस कर्मचारियों पर 4 से 5 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप है। यह भी जानकारी मिली है कि शिकायतकर्ता द्वारा इनकी वीडियोग्राफी भी अदालत में पेश गई जिसके अदालत ने आरोपियों को सजा सुनाई है।

मनी एक्सचेंज के दफ्तर में हुई लाखों की चोरी, देखें















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *