Punjab News: स्क्रैप डीलर का कत्ल कांड: पंजाब पुलिस ने बलटाना में मुठभेड़ के उपरांत मुख्य दोषी को किया गिरफ़्तार; पिस्तौल बरामद

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 496 शब्द|📅 13 Oct 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब को अपराध मुक्त राज्य बनाने के लिए शुरु की गई मुहिम के दौरान पंजाब पुलिस ने बलटाना में स्क्रैप डीलर के हुए अंधे कत्ल केस की गुत्थी सुलझाते हुए आज बलटाना के होटल क्लाक्र्स के पिछली तरफ़ हुई मुठभेड़ में इस मामले के मुख्य दोषी को गिरफ़्तार कर लिया है।

यह जानकारी आज यहाँ डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी। गिरफ़्तार किए गए मुलजिम की पहचान निवासी गगनवीर सिंह उर्फ राजन निवासी बुड़ैल, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने उसके कब्ज़े से .32 बोर की चीनी पिस्तौल समेत पाँच जिंदा कारतूस और कारतूसों के दो खाली खोल बरामद किये।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जानकारी के अनुसार सोमवार और मंगलवार के बीच की रात को बलटाना में एक स्क्रैप की दुकान पर गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें तीन व्यक्ति घायल हो गए और घायलों में से एक व्यक्ति संतोष कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि घटना के बाद दोषियों का पता लगाने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया और टीम ने इस मामले में मुख्य मुलजिम के तौर पर गगनवीर राजन की पहचान की।

Punjab News: स्क्रैप डीलर का कत्ल कांड: पंजाब पुलिस ने बलटाना में मुठभेड़ के उपरांत मुख्य दोषी को किया गिरफ़्तार; पिस्तौल बरामद
स्क्रैप डीलर का कत्ल कांड: पंजाब पुलिस ने बलटाना में मुठभेड़ के उपरांत मुख्य दोषी को किया गिरफ़्तार; पिस्तौल बरामद

बलटाना की सूखना नहर के नज़दीक किसी ठिकाने पर मुलजिम के छिपे होने सम्बन्धी मिली सूचना पर कार्यवाही करते हुए डीएसपी ज़ीरकपुर बिक्रमजीत सिंह बराड़ के नेतृत्व अधीन पुलिस टीम ने पीछा किया और होटल क्लाक्र्स के पिछली तरफ़ मुलजिम गगनवीर के एक साथी ने पुलिस पार्टी पर गोलियाँ चलानी शुरू कर दीं और पुलिस ने भी आत्म-रक्षा में जवाबी गोलीबारी की।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

डीजीपी ने बताया कि जवाबी गोलीबारी के दौरान मुलजिम राजन की टांग में गोली लगी, जबकि उसके दो साथी मौके से फऱार हो गए। उन्होंने बताया कि मुलजिम राजन को गिरफ़्तार कर लिया गया है और उसे इलाज के लिए अस्पताल दाखि़ल करवाया गया है। एसएसपी मोहाली सन्दीप गर्ग ने बताया कि मुलजिम गगनवीर राजन की आपराधिक पृष्टभूमि है और वह हरियाणा और चंडीगढ़ में भी वांछित है।

Punjab News: स्क्रैप डीलर का कत्ल कांड: पंजाब पुलिस ने बलटाना में मुठभेड़ के उपरांत मुख्य दोषी को किया गिरफ़्तार; पिस्तौल बरामद
स्क्रैप डीलर का कत्ल कांड: पंजाब पुलिस ने बलटाना में मुठभेड़ के उपरांत मुख्य दोषी को किया गिरफ़्तार; पिस्तौल बरामद

उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है और फऱार मुलजिमों को पकडऩे के लिए छापेमारी की जा रही है। इस सम्बन्धी एफआईआर 301 तारीख़ 13-10-2023 को भारतीय दंड संहिता ( आई.पी.सी.) की धारा 307, 353, 186 और 34 और आम्र्स एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत थाना ज़ीरकपुर में मुकदमा दर्ज किया गया और पीडि़त की मौत के उपरांत इस केस में आई.पी.सी. की धारा 302 को भी शामिल किया गया है।

मनी एक्सचेंज के दफ्तर में हुई लाखों की चोरी, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *