डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: नवरात्रि से पहले ही सोने की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोने की कीमतें गिरने की बजाय बढ़ती जा रही हैं। सोने की कीमतों की बढ़ती रफ्तार को देखकर कहा जा सकता है कि सोना जल्द ही 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच जाएगा।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
आज यानी शनिवार को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है। पिछले 24 घंटों में सोने की कीमतों में उछाल आया है। 13 अक्टूबर को यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 58,140 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, वहीं आज यह बढ़कर 58,400 रुपए हो गई है। वहीं कल 22 कैरेट सोने की कीमत 53,490 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, वहीं आज यह बढ़कर 54,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’
देखा जाए तो सोने के रेट लगातार बढ़ते जा रहे है। सोने की शुद्धता की पहचान के लिए आईएसओ द्वारा हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 अंकित है।
ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का भी इस्तेमाल करते हैं। एक कैरेट 24 से अधिक नहीं होता है, और कैरेट जितना अधिक होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा।