Jalandhar News: कांग्रेस प्रधान राजिंदर बेरी का बड़ा एक्शन, कई पूर्व कौंसलरों को पार्टी से किया निष्कासित

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर कांग्रेस के प्रधान राजिंदर बेरी ने एक दर्जन कांग्रेसी नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। निष्कासित किए गए नेताओं पर आरोप है कि ये सभी पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त थे।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

राजिंदर बेरी ने बताया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल जालंधर के कई पूर्व कौंसलरों और नेताओं को पार्टी से बाहर निकाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट तीन दिन पहले हाईकमान को भेजी थी।

राजिंदर बेरी के मुताबिक चंडीगढ़ से थोड़ी देर में निष्कासित नेताओं के नाम की सूची जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में रहकर पार्टी के विरोध में काम करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

आपको बता दें कि आज सुबह से ही खबर आ रही है कि जालंधर के पूर्व मेयर समेत कई कांग्रेसी कौंसलर AAP ज्वाइन करने जा रहे हैं, जिसके चलते कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल चंडीगढ़ से लेकर जालंधर तक राजनीति गरमा गई है।

मनी एक्सचेंज के दफ्तर में हुई लाखों की चोरी, देखें















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *