डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर के निवर्तमान मेयर जगदीश राजा समेत कांग्रेस और भाजपा के करीब 15 निवर्तमान पार्षद और नेता आज आम आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने जा रहे हैं। कांग्रेस छोड़ AAP ज्वाइन करने के लिए कई जगदीश राजा के साथ कई पूर्व कौंसलर चंडीगढ़ रवाना हो गए हैं।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
जालंधर के तीन हलकों के कांग्रेसी नेताओं और पूर्व पार्षदों ने सांसद सुशील रिंकू से मिलकर AAP ज्वाइन करने की इच्छा जाहिर की थी। जिससे इन्हें सांसद सुशील रिंकू आज चंडीगढ़ में AAP ज्वाइन करवा रहे हैं। इसमें पूर्व मेयर जगदीश राजा का पूरा ग्रुप बताया जा रहा है।
सूत्र बता रहे हैं कि पूर्व मेयर जगदीश राजा के साथ कांग्रेस के पूर्व पार्षदों का पूरा ग्रुप आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर रहा है। पूर्व मेयर जगदीश राजा का ग्रुप पिछले कई महीने से AAP ज्वाइन करने के लिए प्रयास कर रहा था, लेकिन उनकी बात नहीं बन रही थी। सुशील रिंकू के सांसद बनने के बाद इन लोगों ने रिंकू से इच्छा जाहिर की, अब जाकर ये लोग AAP ज्वाइन कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’
कांग्रेस छोड़ कर AAP ज्वाइन करने वालों में जालंधर वेस्ट, जालंधर सैंट्रल, जालंधर नार्थ के पूर्व कौंसलर शामिल हैं। इन्हें लेकर जालंधर के विधायक शीतल अंगुराल, विधायक रमन अरोड़ा और सांसद सुशील रिंकू चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। कुछ ही देर बाद आधिकारिक रूप से घोषणा होगी।