LIC Jeevan Labh: क्या हैं एलआईसी जीवन लाभ? जाने इसके फायदे

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 456 शब्द|📅 14 Oct 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। LIC Jeevan Labh: LIC Jeevan Labh देश की सबसे बीमा कंपनी एलआईसी यानी लाइफ इश्योरेंस कॉरपोरेशन (Life Insurance Corporation) की ओर से कई बीमा योजनाएं चलाई जाती हैं, जिसमें लोगों को बीमा के साथ-साथ निवेश करने का मौका मिलता है। ऐसी ही एक स्कीम है एलआईसी जीवन लाभ (LIC Jeevan Labh)। इसमें पॉलिसी धारकों को बचत के साथ- साथ इंश्योरेंस की सुरक्षा भी मिलती है।

क्या है LIC Jeevan Labh?

एलआईसी जीवन लाभ एक लिमिडेट प्रीमियम पे, नॉन-लिंक्ड, मुनाफे के साथ आने वाला एक एंडोमेंट (Endowment) प्लान है। इसमें बचत के साथ सुरक्षा का फायदा मिलता है। इस प्लान की अवधि के दौरान पॉलिसीधारक की अचानक मृत्यु होने की स्थिति और अगर पॉलिसी मैच्योर होने तक पॉलिसी होल्डर जीवित रहता है तो कंपनी की ओर से परिवार को लंप सम अमाउंट दिया जाता है। इसके साथ इसमें लोन की सुविधा भी दी जाती है।

क्या हैं LIC Jeevan Labh के फायदे?

एलआईसी जीवन लाभ का सबसे बड़ा फायदा डेथ बेनिफिट है। प्लान की अवधि के दौरान अगर पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाती है, तो उसके आश्रितों को वार्षिक प्रीमियम का 10 गुना का भुगतान किया जाता है और डेथ बेनिफिट कभी भी अब तक जमा किए प्रीमियम का 105 प्रतिशत से कम नहीं हो सकता है। हालांकि, इसके लिए पॉलिसी का प्रीमियम समय पर भरा होना चाहिए।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इसके अलावा मैच्योरिटी तक अगर पॉलिसीधारक जीवित रहता है। बेसिक सम एश्योर्ड के साथ बोनस और अतिरिक्त बोनस का फायदा मिलता है। ये सभी पॉलिसी धारक को मैच्योरिटी के समय लंपसम दिए जाते हैं।

दो लाख रुपये के सम एश्योर्ड से कर सकते हैं शुरुआत

एलआईसी जीवन लाभ को आठ साल से लेकर 59 साल तक का कोई भी व्यक्ति ले सकता है। पॉलिसी लेने के लिए कम से कम दो लाख रुपये का सम एश्योर्ड लेना होगा। अधिकतम की कोई सीमा नहीं है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

समय और प्रीमियम पेमेंट के आधार पर तीन भागों में बांटा गया है। पहला – (16/10), दूसरा – (21/15) और तीसरा – (25/16)। इसमें प्रीमियम का विकल्प मासिक, तिमाही, छमाही और वार्षिक आधार पर दिया जाता है।

कैसे मिलेगा 54 लाख का फायदा?

अगर कोई 25 साल का व्यक्ति 25 वर्ष की अवधि वाला प्लान 20 लाख रुपये के सम एश्योर्ड के साथ चुनता है तो उसे 88,910 रुपये सालाना या लगभग 243 रुपये प्रति दिन का प्रीमियम 16 वर्षों तक देना होगा। तक तरह 50 वर्ष की आयु पर उसे 54.00 लाख रुपये तक का फायदा मिलेगा।

नीटू शटरांवाला का बड़ा चैलेंज, कहा – जालंधर का मैं बनूंगा मेयर, नहीं तो मुंह नहीं दिखाऊंगा…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *