Fake ED Raid: ईडी अफसर बनकर आए लुटेरे, छापेमारी के बहाने लूट ले गए 3.20 करोड़ रुपए

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 238 शब्द|📅 15 Oct 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Fake ED Raid: दिल्ली के सबसे हाईफाई इलाके की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे पढ़कर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल दिल्ली के एक इलाके में छापेमारी करने आई ईडी की टीम ने कारोबारी से 3.20 करोड़ रुपए लूट लिए। बाद में पता चला कि ईडी की टीम फर्जी थी।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

दिल्ली के बाबा हरिदास नगर इलाके में कार सवार बदमाशों ने ईडी अधिकारी बनकर 3.20 करोड़ लूट लिए। सूचना मिलने पर पीसीआर वैन ने कार का पीछा किया और नरेला में कार को रोक कर 70 लाख रुपये बरामद कर लिए।

पीड़ित ने बताया कि रात में आठ बजे कुछ खाने गए थे। तभी कार सवार पांच से छह लोग उसके घर आ गए। उन्होंने खुद को ईडी का अधिकारी बताया, बदमाश उसे लेकर मित्राऊं और सुरखपुर इलाके में दो घंटे तक घुमाते रहे और फिर घर से पैसे लेकर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

पीड़ित ने तत्काल पीसीआर टीम को इसकी जानकारी दी। पीसीआर की टीम ने लुटेरों की कार का पीछा किया। पुलिस ने एक आरोपी सोनीपत निवासी विक्की को पकड़ा है, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

नीटू शटरांवाला का बड़ा चैलेंज, कहा – जालंधर का मैं बनूंगा मेयर, नहीं तो मुंह नहीं दिखाऊंगा…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *