Earphones Side Effects: सेहत के लिए कैसे हानिकारक है ईयरफोन्स का इस्तेमाल, पढ़े इसके साइड इफेक्ट्स

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 487 शब्द|📅 16 Oct 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Earphones Side Effects: ईयरफोन जितने ही गाने सुनने के लिए आरामदायक है ये उतने की सुनने की शक्ति को प्रभावित करती है। बच्चे हो या बड़े हर कोई इन दिनों लगातार ईयरफोन्स का इस्तेमाल कर रहा है। ऐसे में लंबे समय तक इनका इस्तेमाल करने से आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं हो सकती हैं।

ईयरफोन का इस्तेमाल आजकल बहुत ज्यादा कॉमन है। बाइक-स्कूटी चलाते वक्त, गेम्स खेलने के दौरान, मेट्रो में सफर करते वक्त, फोन पर बात करने के दौरान या फिर वर्कआउट करते हुए कई लोगों के कान में आपको ईयरफोन नजर आ जाएंगे। कोरोना के बाद से वर्क फ्रॉम होम करने वाले लोग भी अपनी कॉल्स के लिए हेडफोन या ईयरफोन की मदद से ही लेते हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

यहां तक कि रात को अगर नींद न आए, तो भी किसी मूवी को देखने या इंस्टाग्राम को स्क्रॉल करते हुए ईयरफोन कितने घंटों तक हमारे कानों में लगे रहते हैं, इसका अंदाजा नहीं होता। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लंबे वक्त तक ईयरफोन यूज करने से हमें कई स्वास्थ्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस आर्टिकल में हम कुछ इन्हीं स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में बात करेंगे।

चक्कर जैसा महसूस होना

बहुत से लोगों की आदत होती है कि वह ज्यादातर वक्त फोन में बात करते वक्त या फिर गाना सुनते हुए लंबे वक्त तक अपने कानों में ईयरफोन लगाकर रखते हैं। ऐसा लंबे समय तक करने से आपके कानों में दिक्कत होने के साथ-साथ, म्यूजिक की तेज आवाज से ईयर कैनाल में दबाव बढ़ सकता है। साथ ही आपको चक्कर भी आ सकता है।

कान में इंफेक्शन की समस्या

जब हम कानों में ईयरफोन लगाते हैं, तो इसकी प्लग से ईयर कैनाल (कान के अंदर की नलिका) और एयर पैसेज ब्लॉक हो जाता है। ईयरफोन के लंबे इस्तेमाल से कानों में बैक्टीरिया बढ़ सकता है। कई लोग एक-दूसरे का ईयरफोन यूज करते हैं, जिससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में दूसरे का ईयरफोन इस्तेमाल करने से बचें। इससे बैक्टीरिया आपके कानों में ट्रांसफर हो सकता है। इससे दोनों लोगों को खतरा हो सकता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

कानों में खराब फिटिंग वाले ईयरफोन का इस्तेमाल करने से दर्द की समस्या पैदा हो सकती है। साथ ही, इन गलत फिटिंग वाले ईयरफोन के लंबे समय तक इस्तेमाल करने से आपको कानों के अंदरूनी हिस्से में दर्द हो सकता है।

सुनने की समस्या

तेज आवाज में ईयरफोन पर म्यूजिक सुनने से कानों में वाइब्रेशन होती है, जिससे हमारे हेयर सेल्स प्रभावित होते हैं। कानों में लंबे वक्त तक ईयरफोन लगाने से आप खुद की समस्या और ज्यादा बढ़ावा दे सकते हैं, इससे आपको बेहरेपन की दिक्कत भी शुरू हो सकती है।

नीटू शटरांवाला का बड़ा चैलेंज, कहा – जालंधर का मैं बनूंगा मेयर, नहीं तो मुंह नहीं दिखाऊंगा…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *