Precautions of Skin Bleaching: ब्लीचिंग करने से पहले और बाद में ध्यान रखें ये सावधानियां

Daily Samvad
3 Min Read
Skin Care Tips
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 381 शब्द|📅 16 Oct 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Precautions of Skin Bleaching: दाग-धब्बे रहित त्वचा आपकी खूबसूरती और कॉन्फिडेंस बढ़ाने का काम करती है। जिसके लिए महिलाएं घरेलू उपायों के साथ समय-समय पर ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती हैं, जिनमें से एक है ब्लीचिंग।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जिसका इस्तेमाल चेहरे के दाग-धब्बे, झाइयों, टैनिंग और डार्क स्किन को हल्का करने के लिए किया जाता है। अगर आप भी ब्लीचिंग करवाने की सोच रही हैं या करना चाहती हैं, तो बेहद जरूरी है इसे करने से पहले और बाद की सावधानियों के बारे में जान लेना। आज का लेख इसी के ऊपर है।

ब्लीच करने से पहले

  • ब्लीच लेने से पहले ध्यान दें कि वो अमोनिया फ्री हो।
  • ब्लीच खरीदते वक्त अपने स्किन के बारे में पता होना चाहिए। ऑयली से लेकर ड्राई स्किन के लिए अलग-अलग ब्लीच आते हैं।
  • इस्तेमाल से पहले ब्लीच का पैच टेस्ट जरूर कर लें। किसी तरह की प्रॉब्लम न होने पर चेहरे पर इसका इस्तेमाल करें।
  • धूप से आने के तुरंत बाद कभी भी ब्लीच करने की गलती न करें।
  • ब्लीच अप्लाई करते वक्त पैक पर दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें।

ब्लीच करने के बाद

  • ब्लीच को 5 से 10 मिनट लगाने के बाद कॉटन या हल्के गीले सूती कपड़े से चेहरा पोंछ लें।
  • इसके बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें।
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’
  • ब्लीच करने के बाद फेसवॉश या स्क्रबिंग भी नहीं करना है, इसका ध्यान रखें।
  • अगर कोई पोस्ट ब्लीच क्रीम है, तो उसे लगा लें।

जरूरी सावधानियां

  • चेहरे पर अगर मुहांसे हो रखे हैं, तो ब्लीच न करें, क्योंकि इससे चेहरे पर जलन हो सकती है।
  • महीने में एक बार से ज्यादा ब्लीच न करें।
  • एक्टिवेटर की जितनी मात्रा इंस्ट्रक्शन में लिखी हो, उतनी ही मिलाएं, वरना इससे भी जलन हो सकती है।
  • ब्लीच करने के बाद कभी भी चेहरे को गर्म पानी से न धोएं।
  • ज्यादा देर तक ब्लीच लगाने से स्किन को मिलेंगे ज्यादा फायदे, ये न सोचें क्योंकि इससे स्किन को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं।
  • ब्लीच का इस्तेमाल हमेशा रात में ही करें।

नीटू शटरांवाला का बड़ा चैलेंज, कहा – जालंधर का मैं बनूंगा मेयर, नहीं तो मुंह नहीं दिखाऊंगा…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *