Punjab News: पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पराली न जलाओ; स्पीकर संधवां ने किसानों को की अपील

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 304 शब्द|📅 16 Oct 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए राज्य के किसानों को पराली न जलाने की अपील की है। आज यहाँ से जारी एक प्रैस बयान के द्वारा स्पीकर ने कहा कि पराली जलाना पर्यावरण के लिए बहुत घातक है।

उन्होंने कहा कि पराली के अवशेष को आग लगाने से सिर्फ़ पर्यावरण ही दूषित नहीं होता है, बल्कि कई दुखद घटनाएँ भी होती हैं। उन्होंने कहा कि पराली को आग लगाने से कुदरत के अमूल्य खजाने हवा, पानी और धरती दूषित होती है, जिससे मनुष्य को कई किस्म की बीमारियाँ भी हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

स. संधवां ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा किसान को 50 प्रतिशत सब्सिडी और सोसायटी को 80 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसान भाई इस सब्सिडी का लाभ लें और पराली के प्रबंधन के लिए स्टरा रैक और बेलर मशीनें आदि खरीद कर मौके का पूरा लाभ उठाएं।

स्पीकर ने राज्य के किसानों को पर्यावरण सुरक्षा के लिए राज्य सरकार के प्रयत्नों में हिस्सेदार बनने की अपील करते हुए कहा कि वह पराली को न जलाने सम्बन्धी लोक हित में चलाई जा रही मुहिम का हिस्सा बनें।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

वर्णनयोग्य है कि पंजाब सरकार द्वारा धान की पराली को जलाने की घटनाओं की रोकथाम और फसलों के अवशेष के प्रभावशाली ढंग से प्रबंधन के लिए मौजूदा कटाई के सीजन के दौरान राज्य के किसानों को सब्सिडी पर सरफेस सीडरों समेत लगभग 24,000 सी. आर. एम. मशीनें मुहैया करवाई जा रही हैं।

नीटू शटरांवाला का बड़ा चैलेंज, कहा – जालंधर का मैं बनूंगा मेयर, नहीं तो मुंह नहीं दिखाऊंगा…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *