Weather Update: पंजाब में तेज हवाओं और बारिश से ठंड की दस्तक, कई हिस्सों में तेज बारिश, जाने मौसम का हाल

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 529 शब्द|📅 16 Oct 2023

डेली संवाद, जालंधर। Weather Update: पंजाब में आज तेजी के साथ मौसम ने करवट ली है। सुबह से कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है तो कई हिस्सों में रुक रुक कर बारिश हो रही है। यही नहीं, बारिश और तेज हवाओं के कारण पंजाब में ठंडक ने दस्तक दे ही है। इसके अलावा देश के कई हिस्सों में बारिश और तूफान की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 19 अक्टूबर तक देश के कई हिस्सों में बारिश और तूफान की भविष्यवाणी की है। 16 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, छिटपुट गरज के साथ कहीं-कहीं बिजली गिरने की संभावना है।

17 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि देश के कई हिस्सों में मौसम का यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

मौसम विभाग ने उत्तर भारत के अलावा दक्षिण भारत कई भी कई हिस्सों में बारिश की भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने कहा है कि तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, कराईकल और माहे में 17 अक्टूबर तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश, गरज के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 16 अक्टूबर को लक्षद्वीप क्षेत्र और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

19 अक्टूबर तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विज्ञानी ने यह भी कहा कि इस दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में अगले 5 दिन, यानी 20 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की उम्मीद नहीं है।

इसके अलावा, मौसम विभाग ने कहा कि 20-21 अक्टूबर तक केरल, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और द्वीपों के कुछ हिस्सों में छिटपुट और कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इसी अवधि के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फरबाद, पश्चिम राजस्थान, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में छिटपुट बारिश होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

मौसम कार्यालय ने 16 अक्टूबर को केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, तमिल के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश होने की संभावना है।

वहीं, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कराईकल और माहे के कुछ हिस्सों में 17 अक्टूबर को भारी वर्षा होने की संभावना है। इसी तरह की मौसम स्थिति तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, कराईकल और माहे के कुछ हिस्सों में भी रहने की संभावना है। 18 अक्टूबर से 19 अक्टूबर के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।

नीटू शटरांवाला का बड़ा चैलेंज, कहा – जालंधर का मैं बनूंगा मेयर, नहीं तो मुंह नहीं दिखाऊंगा…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *