Side Effects of Pickles: जाने ज्यादा अचार खाने से हो सकते हैं कई नुकसान, पढ़े इसके साइड इफेक्ट्स

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 569 शब्द|📅 16 Oct 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Side Effects of Pickles: अचार हमारे खाने का स्वाद बढ़ाता है। इसके खट्टे स्वाद की वजह से खाना पचाने में यह काफी मददगार होता है लेकिन इसे ज्यादा खाने से कई परेशानियां भी हो सकती हैं।  खाने के साथ अचार मिल जाए, तो खाने का स्वाद और बढ़ जाता है। अचार भी कई फलों और सब्जियों का बनाया जाता है जैसे आम, गाजर, नींबू, आंवला आदि।

इसके खट्टे स्वाद के कारण यह हमें काफी पसंद आता है। हालांकि इसे ज्यादा खाने से कई सेहत से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। ज्यादा अचार आपके स्वास्थय को नुकसान पहुंचा सकता है। हाई बीपी से लेकर दिल की बीमारियों का कारण भी हो सकता है अधिक अचार का सेवन। आइए जानते हैं, ज्यादा अचार खाने से क्या नुकसान हो सकते हैं।

ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या

अचार बनाने में काफी अधिक मात्रा में नमक का इस्तेमाल किया जाता है, जिसकी वजह से इसका सोडियम की मात्रा बहुत अधिक होती है। सोडियम ज्यादा होने के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या हो सकती है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

अचार को सुखाने और बनाने के दौरान काफी ज्यादा नमक का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि कभी-कभी अचार खाने से कोई समस्या नहीं होती, लेकिन इसे ज्यादा खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, जो दिल की बीमारियों का कारण भी हो सकता है।

कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है

अचार बनाने में नमक के साथ-साथ तेल भी बहुत ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा अचार की शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए किया जाता है। तेल अचार को नमी से बचाता है, जिस वजह से वह खराब नहीं होता। इसके साथ ही यह प्रिजरवेटिव की तरह भी काम करता है।

ज्यादा तेल के कारण कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। इससे गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी कम होती है, जो आपके दिल के लिए हानिकारक होता है। इस वजह से कई हार्ट डिजीज हो सकती है। इसके कारण लिवर पर भी प्रभाव पड़ता है।

किडनी के लिए हानिकारक

अचार में अधिक नमक होने से सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है। इसके कारण किडनी का वर्कलोड बढ़ जाता है। खाने में ज्यादा सोडियम किडनी पर ज्यादा प्रेशर डालता है, जिसके कारण किडनी से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। इस वजह से कई समस्याएं हो सकती हैं। वॉटर रिटेंशन, ब्लोटिंग आदि की समस्या भी हो सकती है।

गैस्ट्रिक कैंसर की समस्या

खाने में ज्यादा सोडियम होने से पेट के कैंसर होने की संभावना भी होती है। इसके कारण पेट में अल्सर होने की संभावना भी होती है, जो आगे चलकर कैंसर का रूप भी ले सकता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

अचार को बनाने के लिए, जिस भी फल या सब्जी का अचार बनाया जाता है, उसे धूप में कई दिनों कर सुखाया जाता है। इसके पीछे वजह यह होती है कि उस फल या सब्जी में पानी मौजूद होने के कारण अचार खराब हो सकता है। धूप में सुखाने के दौरान उस फल या सब्जी के सभी पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं।

मसल क्रैंपिंग

ज्यादा अचार खाने से शरीर के इलेक्ट्रोलाइट्स के संतुलन में गड़बड़ी हो सकती है। ज्यादा सोडियम होने के कारण यह समस्या होती है।इस वजह से मांसपेशियों में क्रैम्पिंग की परेशानी भी हो सकती है।

नीटू शटरांवाला का बड़ा चैलेंज, कहा – जालंधर का मैं बनूंगा मेयर, नहीं तो मुंह नहीं दिखाऊंगा…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *