Walking Mistakes: वॉकिंग करते समय न करे ये गलतियाँ, हो सकता है भारी नुकसान

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 511 शब्द|📅 16 Oct 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Walking Mistakes: सेहतमंद रहने के लिए लोग कई सारे उपाय करते हैं। हेल्दी डाइट से लेकर वर्कआउट तक लोग फिट रहने के लिए लोग काफी कुछ अपनाते हैं। हालांकि, रोज की भागदौड़ और दिनभर बिजी रहने के बाद बड़ी मुश्किल से एक्सरसाइज करने का समय मिल पाता है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

एक्सरसाइज फिट और एक्टिव रहने का एक बढ़िया ऑप्शन है। आजकल के बिजी शेड्यूल की वजह से लोग अक्सर वर्कआउट या जिम के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग खुद को फिट रखने के लिए वॉकिंग करना पसंद करते हैं। यह एक तरह की एक्सरसाइज ही है, जो करने में बेहद आसान होती है।

इसे करने के लिए जिम जाने या भारी वजन उठाने की जरूरत नहीं है। हालांकि, बेहद सिंपल एक्सरसाइज होने के बाद भी लोग अक्सर चलते समय कुछ गलतियां कर देते हैं, जो आपकी सेहत पर नकारात्मक असर डालती है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि ऐसी कौन सी गलतियां हैं, जो वॉक करते समय आपको बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए।

खराब पोश्चर- अगर आप चाहते हैं कि आपको वॉकिंग का पूरा फायदा मिले, तो हमेशा अपने पोश्चर पर ध्यान दें। चलते समय सीधा पोश्चर बनाए रखें और झुकने से बचें। ऐसा करने से सांस लेने में सुधार होता है, पीठ का तनाव कम होता है और सामान्य तौर पर संतुलन में सुधार होता है।

हाथ स्विंग न करना- चलते समय अपने हाथों को स्विंग करना वॉकिंग का एक अच्छा तरीका है। वॉकिंग के दौरान हाथों को स्विंग करने से आपकी चलने की क्षमता में सुधार होता है। साथ ही आपके संतुलन और लय को बनाए रखने में भी मदद मिलती है। हालांकि, कई लोग वॉकिंग के समय ऐसा नहीं करते, जिससे वॉक का पूरा फायदा नहीं मिल पाता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

गलत फुटवियर- वॉक करते समय गलत फुटवियर परेशानी का कारण बन सकते हैं और आपको नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि वॉक के दौरान आप अच्छी फिटिंग वाले फुटवियर का इस्तेमाल करें, जो आरामदायक हों और जिसमें आपको चलने में आसानी हो। इस तरह आपको छाले और पैर से संबंधित अन्य समस्याएं होने की संभावना कम हो जाएगी।

पानी की कमी- वॉकिंग जैसी एक्सरसाइज करते समय भी हाइड्रेटेड रहना जरूरी है। अगर आप डिहाइड्रेशन का शिकार होते हैं, तो आपको थकावट और मांसपेशियों में ऐंठन हो सकती है। ऐसे में वॉकिंग से समय अपने पास पर्याप्त पानी रखें और बार-बार पानी पीते रहें।

चलते समय नीचे देखना- कई लोगों की आदत होती है कि वह चलते समय मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं या फिर नीचे अपने पैरों की तरफ देखते हैं। हालांकि, यह आदत भी आप पर नकारात्मक प्रभाव डाल करती है। ऐसा करने से आपकी गर्दन और पीठ पर दबाव पड़ सकता है। ऐसे में कोशिश करें कि चलते समय सीधा पोश्चर बनाए रखें।

नीटू शटरांवाला का बड़ा चैलेंज, कहा – जालंधर का मैं बनूंगा मेयर, नहीं तो मुंह नहीं दिखाऊंगा…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *