Punjab News: पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रिन्दा गैंग के चार गुर्गों को किया गिरफ़्तार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 390 शब्द|📅 17 Oct 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब को अपराध मुक्त राज्य बनाने के लिए शुरु की मुहिम के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविन्दर सिंह रिन्दा की हिमायत प्राप्त और अमरीका स्थित गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी तरफ की तरफ से चलाए जा रहे आतंकवादी माड्यूल के चार गुर्गों को गिरफ़्तार करके राज्य के प्रसिद्ध व्यक्तियों की संभावित सुनियोजित हत्या को टाल दिया है।

डीजीपी पंजाब, गौरव यादव ने जानकारी देते हुये बताया कि काबू किये मुलजिमों की पहचान विक्रमजीत सिंह उर्फ राजा बैंस निवासी बटाला और बावा सिंह निवासी गाँव लुद्धर (अमृतसर), गुरक्रिपाल सिंह उर्फ गगन रंधावा और अमानत गिल दोनों निवासी अमृतसर के तौर पर की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने दोषियों के पास से .32 बोर का एक पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस भी बरामद किये हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

उन्होंने बताया कि रिन्दा और हैप्पी की तरफ से राज्य के कुछ प्रमुख व्यक्तियों की सुनियोजित हत्या करने की योजना बनाने और इस वारदात को अंजाम देने के लिए दो शूटरों को नियुक्त करने के बारे पुख़ता सूचना मिलने के उपरांत एस. एस. ओ. सी. एस. ए. एस. नगर की पुलिस टीमों ने एक विशेष आप्रेशन चलाया और विक्रमजीत उर्फ राजा बैंस और बावा सिंह सहित दो मुलजिमों को काबू किया।

प्राथमिक जांच से पता लगा है कि गैंगस्टर हैपी तरफ ने मुलजिम विक्रमजीत के साथ, सुनियोजित हत्या करने सम्बन्धी 15 लाख रुपए में सौदा किया था और इस वारदात को अंजाम देने के लिए सितम्बर 2023 के आखिरी हफ्ते मुलजिम विक्रमजीत द्वारा रेकी भी की गई थी।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

डीजीपी ने बताया कि आगे जांच से पता लगा है कि विक्रमजीत के लिए पिस्तौल और जिंदा कारतूसों का प्रबंध हैप्पी द्वारा अपने स्थानीय साथियों गुरकिरपाल सिंह उर्फ गगन रंधावा, हरी सिंह उर्फ हैरी और अमानत गिल, सभी निवासी अमृतसर के द्वारा किया था।

उन्होंने आगे कहा कि गिरफ़्तार किये गए मुलजिमों के खुलासे के बाद पुलिस टीमों ने गुरकिरपाल सिंह और अमानत गिल को भी काबू कर लिया है, जबकि हरी सिंह विदेश भागने में कामयाब हो गया।

नीटू शटरांवाला का बड़ा चैलेंज, कहा – जालंधर का मैं बनूंगा मेयर, नहीं तो मुंह नहीं दिखाऊंगा…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *