डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में सोमवार सुबह बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने और भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। इससे शहर के कई इलाकों में पानी भर गया और कई इलाकों में पांच से सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में आज यानी 17 अक्टूबर तक बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’
मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब के 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार से हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आयी है। मौसम विभाग ने संगरूर, बरनाला, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, बठिंडा, लुधियाना, मोगा, जालंधर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिससे भारी बारिश होगी, साथ ही हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं पंजाब के अन्य हिस्सों में आज हल्की बारिश हो सकती है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
उधर, मोगा में दूसरे दिन भी बारिश हो रही है। खेतों में पकी हुई धान की फसल और बाजारों में कटी हुई फसल खराब हो रही है। उठाव के अभाव में किसानों का काटा हुआ धान भी गिर रहा है। किसानों का कहना है कि अगर उठाव होता तो उनका बड़ा धान खराब नहीं होता। मंडी में बने शेडों का उपयोग व्यापारी और सरकार अपनी फसल रखने के लिए भी कर रहे हैं लेकिन किसानों का धान खराब हो रहा है।
नीटू शटरांवाला का बड़ा चैलेंज, कहा – जालंधर का मैं बनूंगा मेयर, नहीं तो मुंह नहीं दिखाऊंगा…






