Increase In Sale: online के साथ-साथ offline सेल में भी हुई बढ़ोतरी, पढ़े पूरी जानकारी

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 497 शब्द|📅 18 Oct 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Increase In Sale: इस साल त्योहारी सीजन में कस्टमर्स सभी प्रकार के विक्रेताओं को खुश कर रहे हैं। मकान और गाड़ी से लेकर में इस्तेमाल होने वाले सभी प्रकार के होम अप्लायंसेज की बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 15-35 प्रतिशत की बढ़ोतरी की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

कस्टमर्स इस बार आनलाइन और आफलाइन दोनों ही प्लेटफार्म पर खरीदारी कर रहे हैं, इसलिए आफलाइन विक्रेताओं को भी इस बार ग्राहकों से शिकायत नहीं है। पिछले सप्ताह फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज की शुरुआत हुई थी और कंपनी के आंकडों के मुताबिक सात दिनों में 1.4 अरब ग्राहक शापिंग फेस्टिवल में हिस्सा लेने उनके प्लेटफार्म पर आए।

पिछले साल से ज्यादा हुई थी सेल

  • रेडसियर स्ट्रैटेजी कंसल्टेंट की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले सप्ताह के पहले चार दिनों में ई-कामर्स कंपनियों ने पिछले साल के त्योहारी सीजन सेल के मुकाबले 16 प्रतिशत अधिक बिक्री की।
  • पिछले साल ई-कामर्स कंपनियों ने त्योहारी सीजन के पहले चार दिनों में 25,000 करोड़ रुपये की बिक्री की थी, जो इस बार 29,000 करोड़ रुपये रही।
  • तीन लाख करोड़ रुपये की बिक्री की उम्मीद आफलाइन दुकानदारों का संगठन कनफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स के मुताबिक इस साल त्योहारी सीजन में तीन लाख करोड़ रुपये की बिक्री की उम्मीद है, जबकि पिछले साल त्योहारी सीजन में 2.5 लाख करोड़ रुपए की बिक्री हुई थी। कनफेडरेशन के मुताबिक कोरोना महामारी के बाद यह पहला साल है जब लोगों में त्योहार को लेकर उत्साह है।

कार की बिक्री में भी आई बढ़ोतरी

  • कार की बिक्री में 20 प्रतिशत उछाल की उम्मीद कार कंपनियों को भी दशहरा और दिवाली में बिक्री में 20 प्रतिशत उछाल की उम्मीद है। कार कंपनियां मुख्य रूप से 10 लाख रुपये से अधिक कीमत वाली कार की बिक्री में तेज उछाल की उम्मीद कर रही है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’
  • सिर्फ दुर्गा पूजा में होने वाली बिक्री की तुलना करें तो पिछले साल से यह 15 प्रतिशत अधिक रहेगी। सर्दी की आहट से यह बिक्री आगे भी जारी रहेगी। वी मार्ट के एमडी ललित अग्रवाल ने कहा कि ओनम से ही त्योहारी सीजन की शुरुआत हो जाती है और उस दौरान हमारी बिक्री में 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी रही।
  • दशहरा और दिवाली के दौरान हम अपने फ्रिज, टीवी, एसी जैसे उत्पादों की बिक्री में पिछले साल की तुलना में 35-40 प्रतिशत की बढ़ोतरी का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।
  • वही गोदरेज अप्लायंस के वाइस प्रेसिडेंट कमल नंदी ने बताया कि मकान व वाहन बिक्री में बढ़ोतरी रहेगी। हाउसिंग डाटकाम के सीईओ ध्रुव अग्रवाल ने बताया कि आमतौर पर अक्टूबर-दिसंबर के दौरान मकानों की बिक्री में बढ़ोतरी रहती है।
  • रेपो रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं होने और अर्थव्यवस्था में मजबूती से मकानों की मांग में त्योहारी सीजन में और तेज रहने की उम्मीद है।

नीटू शटरांवाला का बड़ा चैलेंज, कहा – जालंधर का मैं बनूंगा मेयर, नहीं तो मुंह नहीं दिखाऊंगा…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *