Punjab News: पंजाब में इस स्कूल के बाहर चली गोलियां, छात्र और चौकीदार जख्मी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 281 शब्द|📅 18 Oct 2023

डेली संवाद, बटाला। Punjab News: इस समय की बड़ी खबर पंजाब के बटाला से सामने आ रही है। खबर है कि बटाला में एक सरकारी स्कूल के बाहर गोलियां चलाई गई है। बताया जा रहा है कि इस घटना में स्कूल का एक छात्र घायल हो गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीमावर्ती कस्बा डेरा बाबा नानक के एक सरकारी स्कूल के दो छात्रों की मामूली तकरार कब खुनी झड़प में बदल गई पता ही नहीं चला। इस इस घटना में एक स्कूलों छात्र और चौकीदार जख्मी बताए जा रहे है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

घायलों ने बताया कि स्कूल के बाहर दो बच्चे आपस में किसी बात को लेकर झगड़ रहे थे। छात्र कक्षा 9 वीं का बताया जा रहा है। वहीं 10वीं कक्षा में पढ़ता विद्यार्थी अपने एक और अज्ञात साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर आता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

एते ही पहले तो वह गोली गलोच करने लगता है उसके बाद उसके साथ आए एक साथी ने युवक पर गोली चला दी। इस दौरान गोली उसके पास खड़े 7वीं कक्षा के विद्यार्थी दिलप्रीत सिंह की टांग पर लग गई और उक्त दोनों हमलावर मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए।

वहीं जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गयी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हमलावरों को काबू कर लिया जाएगा और जो भी बनती कार्रवाई होगी वह की जाएगी।

नीटू शटरांवाला का बड़ा चैलेंज, कहा – जालंधर का मैं बनूंगा मेयर, नहीं तो मुंह नहीं दिखाऊंगा…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *