Punjab News: पंजाब में अमृतसरी कुलचे को लेकर गरमाई सियासत, मीत हेयर ने मजीठिया को दिया चैलेंज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 267 शब्द|📅 18 Oct 2023

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब में अमृतसरी कुलचे को लेकर चल रहे विवाद के बीच कैबिनेट मंत्री मीत हेयर का बयान सामने आया है। दरअसल पंजाब में अमृतसरी कुलचे को लेकर सियासत गरमाई हुई है।

कैबिनेट मंत्री मीत हेयर ने अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को चैलेंज दिया है। उन्होंने मजीठिया को चैलेंज देते हुए कहा है कि वह साबित करें कि उन्होंने किस होटल में बैठकर कुलचे खाएं है अगर आरोप साबित हो गया तो वह राजनीति छोड़ देंगे।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि अगर आरोप साबित नहीं हुआ तो उन्हें उसके लिए मुझसे माफी मांगनी पड़ेगी। यहां हम आपको बता दे कि शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया द्वारा पंजाब कैबिनेट के 3 मंत्रियों पर होटल में कुलचा खाने को लेकर आरोप लगाया था।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

मजीठिया ने कहा था कि 14 सितंबर को तीनों कैबिनेट मंत्री गुरमीत मीत हेयर, अमन अरोड़ा, हरपाल चीमा ने अमृतसर में छोले कुलचे खाने गए थे लेकिन भीड़ ज्यादा होने के कारण तीनों ने सामने एक होटल के कमरे को खुलवा कर छोले कुलचे खाए थे।

जब होटल मुलाजिम द्वारा कमरे का बिल मांगा गया तो इन कैबिनेट मंत्रियों ने अपनी पावर दिखाई, फिर उन्होंने 5500 रुपए बिल जमा करवाया। आपको बता दे कि यह घटना 14 सितंबर की बताई जा रही है।

नीटू शटरांवाला का बड़ा चैलेंज, कहा – जालंधर का मैं बनूंगा मेयर, नहीं तो मुंह नहीं दिखाऊंगा…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *