Punjab News: न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद: दर्शन सिंह नैनेवाल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 219 शब्द|📅 18 Oct 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: केंद्रीय कैबिनेट द्वारा फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूरी केंद्र सरकार को धन्यवाद करते भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह नैनेवाल ने कहा कि यह भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बड़ा तोहफा है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

त्योहारों से पहले हाड़ी की फसल पर एमएसपी बढ़ाने का फैसला किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का काम करेगा। न्यूनतम समर्थन मूल्य में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी मसूर दाल के लिए 425 रुपये प्रति क्विंटल, रेपसीड और सरसों के लिए 200 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से मंजूरी दी गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

गेहूं और कुसुम के लिए 150 रुपये प्रति क्विंटल और जौ और चने के लिए क्रमवार 115 रुपये प्रति क्विंटल और 105 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। नैनेवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार किसानों और पंजाबियों की सच्ची हमदर्द सरकार है, जो खेतीबाड़ी को लाभ का धंधा बनाने के लिए यत्नशील है।

नीटू शटरांवाला का बड़ा चैलेंज, कहा – जालंधर का मैं बनूंगा मेयर, नहीं तो मुंह नहीं दिखाऊंगा…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *