Health Tips: शरीर में प्रोटीन की कमी दूर करने के लिए खाएं ये फूड्स

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, नई दिल्ली। Health Tips: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर फूड्स खाने की सलाह दी जाती है। इन्हीं में शामिल है प्रोटीन जो शरीर के लिए आवश्यक है। अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जिससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती और वजन नियंत्रित रहता है। इसके अलावा अंडे में कई तरह के मिनल्स, विटामिन भी पाए जाते हैं, लकिन कई लोग को अंडा खाने से परहेज करते हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

कुछ शाकाहारी होते हैं, तो वे अंडे का सेवन नहीं करते हैं। हालांकि अंडे से ज्यादा कुछ चीजों में प्रोटीन पाया जाता है, जिसका सेवन करके प्रोटीन की कमी को दूर कर सकते हैं।

तो आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में

टोफू- टोफू में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा इसमें कैलेशियम, आयरन आदि भी पाए जाते हैं। इसे अपनी डायट में शामिल कर कई पोषक त्तवों की कमी आप पूरी कर सकते हैं।

फलियां- बीन्स, चने, दालों में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है, आप इसे सलाद, सूप के रूप में भी शामिल कर सकते हैं।

ग्रीक योगर्ट- ग्रीक योगर्ट प्रोटीन से भरपूर मानी जाती है। इसे अंडे की जगह टोफू के टुकड़ों पर डालकर इसका स्वाद बढ़ा सकते हैं। ये प्लांट बेस्ट प्रोटीन का अच्छा विकल्प हैं।

हमस- हमस एक टेस्टी विकल्प हो सकता है जिसे सेंडविच के साथ डिप के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

चिया सीड्स- चिया सीड्स को सूपरफूड के रूप में माना जाता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड के अलावा फाइबर, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

कीनुआ- कीनुआ में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा इसमें अमीनो एसिड्स भी पाए जाते हैं। जिससे शरीर में काफी हद कर प्रोटीन की कमी दूर होती है।

मशरूम- मशरूम में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसे भुनकर या ग्रिल करके खाने से शरीर को अधिक फायदा मिलता है।

एवोकाडो- एवोकाडो में हेल्दी फैट्स और प्रोटीन पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। एवोकाडो को सलाद, सैंडविच या स्प्रेड की तरह भी खा सकते हैं।

नीटू शटरांवाला का बड़ा चैलेंज, कहा – जालंधर का मैं बनूंगा मेयर, नहीं तो मुंह नहीं दिखाऊंगा…

Neetu Shatran Wala| मेयर न बना तो मुंह नहीं दिखाऊंगा। नीटू शटरांवाला का नया चैलेंज। Daily Samvad













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *