डेली संवाद, नई दिल्ली। Google Cheap Flights: एक शहर से दूसरे शहर या भारत से बाहर विजिट करते हैं तो फ्लाइट और होटल से जुड़ी ये ट्रिक आपके काम की हो सकती है। क्या आप जानते हैं सस्ती फ्लाइट टिकट और होटल के लिए गूगल आपकी मदद करता है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
जी हां, गूगल फ्लाइट्स (Google Flights) यूजर के लिए ट्रैवल सर्च गाइड की तरह काम करता है। गूगल फ्लाइट्स (Google Flights) अपने यूजर्स को बहुत सारे टूल्स उपलब्ध करवाता है, जिनकी मदद से यूजर होटल और फ्लाइट की सस्ती टिकट की जानकारी पा सकता है। एक खास ट्रिक की मदद से आपका काम आसान हो सकता है-
Google Flights की इस ट्रिक का करें इस्तेमाल
- सबसे पहले गूगल फ्लाइट्स पर आना होगा, अब जहां से फ्लाइट ली जानी है उस एयरपोर्ट या शहर की जानकारी एंटर करनी होंगी। अब सफर की तारीख की जानकारी एंटर कर सकते हैं। अब डेस्टिनेशन को ब्लैंक ही रहने दें।
- सबसे ऊपर टॉपर पर टिकट का टाइप (वन-वे, राउंड ट्रिप या मल्टी सिटी) सेलेक्ट करना होगा। यहां स्टॉप्स, एयरलाइन और टाइम के लिए फिल्टर कर सकते हैं।
- फ्लाइट की तारीख को कैलेंडर से सेलेक्ट कर सकते हैं। फ्लाइट के प्राइस हर 24 घंटे में एक बार अपडेट होते हैं।
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’
- अब एक्सप्लोर बटन पर क्लिक करना होगा। बहुत सारे ऑप्शन के साथ एक मैप को स्क्रीन पर पाएंगे। यहां अलग-अलग डेस्टिनेशन के लिए सबसे कम फ्लाइट टिकट की जानकारी नजर आएगी।
- टॉप पर फिल्टर से होटल भी चुन सकते हैं। अगर आप सर्च बार में डेस्टिनेशन की जानकारी एड करें तो यह फीचर बेहतर काम करता है।
- एक्सप्लोर टैब पर क्लिक करने के साथ ही होटल की लिस्ट नजर आती है। इसके बाद सर्च को फिल्टर कर स्टार रेटिंग, प्राइस और रिव्यू के साथ चेक कर सकते हैं।
बता दें, गूगल की मदद से आप ट्रैवल वेबसाइट पर पहुंच सकते हैं। होटल और फ्लाइट टिकट बुक कर सकते हैं, लेकिन आप अपना ट्रांजेक्शन यहां पूरा नहीं कर सकते हैं।