Tiger 3 Song: 9 साल बाद खत्म हुआ सलमान खान और सिंगर अरिजीत सिंह का विवाद, फिल्म के लिए गाया पहला गाना

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, मुंबई। Tiger 3 Song: कुछ दिनों से खबरें चल रही थी कि सलमान खान (Salman Khan) और अरिजीत सिंह (Arijit Singh) बीच चल रहे 9 सालों से विवाद खत्म हो गया है। लेकिन अब इस खबर पर सलमान खान ने मुहर लगा दी है। करीब 9 साल से चल रहे लंबे विवाद को इन दोनों ने खत्म कर दिया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

हाल में ही सलमान खान ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट से सनसनी मचा दी है। सलमान खान ने अपने इस इंस्टा पोस्ट में बताया कि जल्द ही उन्की फिल्म ‘टाइगर 3’ का नया गाना आने वाला है और इसके किसी और ने नहीं बल्कि अरिजीत सिंह ने गाया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी और कटरीना की धांसू जोड़ी की एक तस्वीर भी पोस्ट की है। अब इस जग जाहिर हो गया है कि अरिजीत और सलमान खान का पैचअप हो गया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इस पोस्ट में सलमान ने कैप्शन में लिखा, ‘पहले गाने की पहली झलक। लेके प्रभु का नाम! ओह हां, ये है अरिजीत सिंह का पहला गाना मेरे लिए। गाना 23 अक्टूबर को आएगा। टाइगर 3 इस दिवाली, 12 नवंबर को सिनेमाघरों में आ रही है। हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी फिल्म।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

क्या है इन दोनों में विवाद

बता दें, कि साल 2014 में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ था। सलमान ने अवॉर्ड के लिए अरिजीत के नाम की घोषणा की थी। नाम का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा- तू है विनर। इस अवॉर्ड फंक्शन में अरिजीत साधारण कपड़ों में पहुंचे थे। उन्होंने सलमान को जवाब में कहा था कि आप लोगों ने सुला दिया। इस घटना के बाद से ही सलमान खान की फिल्म ‘बजरंदी भाईजान’, ‘किक’ और ‘सुल्तान’ के गाने अरिजीत से छीन लिए गए थे। उन दिनों ये मामला काफी गरम रहा था।

आप नेता को जान से मारने की धमकी, देह व्यापार के अड्डे का किया था विरोध















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *