डेली संवाद, पटियाला। Punjab Crime News: पंजाब के जिला पटियाला से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पटियाला में आज सुबह सुबह एक रिटायर बैंक कर्मचारी की हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह सैर करने आए रिटायर बैंक कर्मचारी की हत्या की गई है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक व्यक्ति बैंक ऑफ बड़ौदा का रिटायर कर्मचारी बताया जा रहा है जिसकी पहचान बलबीर सिंह (67) निवासी संत नगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आज सुबह 5.30 बजे जब लोग सैर करने आए तो देखा कि सड़क पर किसी का शव पड़ा हुआ है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’
जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को इस बात की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल अभी तक इस बात के बारे में पता नहीं चल पाया है कि कत्ल किसने और क्यों किया है, बस इस बारे की जानकारी मिली है कि चाकू मारकर हत्या की गई है।