डेली संवाद, इटली। Giorgia Meloni: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) अपने पार्टनर एंड्रिया गिआम्ब्रूनो से अलग हो गई हैं। शुक्रवार को उन्होंने अपने ब्रेकअप का ऐलान किया है। पत्रकार एंड्रिया गिआम्ब्रुनो ने हाल ही में टीवी पर सेक्सिस्ट कमेंट किए थे। इस पर उनकी काफी आलोचना हुई थी। जॉर्जिया ने ब्रेकअप के बारे में फेसबुक पर लिखा, एंड्रिया गिआम्ब्रूनो के साथ मेरा रिश्ता करीब 10 साल तक चला।
अब ये रिश्ता खत्म हो गया है। बीते कुछ समय से कुछ समय से हमारे रास्ते अलग-अलग हो चुके हैं। अब इसे स्वीकार करने का समय आ गया है कि हम साथ नहीं रह सकते हैं। एंड्रिया गिआम्ब्रूनो और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात 2015 में एक टीवी कार्यक्रम के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की करीबी बढ़ी और लिव इन में रहने लगे। दोनो की एक बेटी, जिनेवरा है, जिसका जन्म 2016 में हुआ था। जॉर्जिया और एंड्रिया की बेटी 6 साल की है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
जियाम्ब्रुनो मीडियासेट की ओर से प्रसारित न्यूज प्रोग्राम के एंकर हैं, जो पूर्व प्रधानमंत्री और मेलोनी सहयोगी सिल्वियो बर्लुस्कोनी के उत्तराधिकारियों के स्वामित्व वाले एमएफई (एमएफईबी.एमआई) मीडिया समूह का हिस्सा है। इस सप्ताह के दो दिनों में, एक अन्य मीडियासेट शो ने जियाम्ब्रुनो के कार्यक्रम के ऑफ-एयर अंश प्रसारित किए, जिसमें उन्हें अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए और एक महिला सहकर्मी को आगे बढ़ाते हुए दिखाया गया। वे उससे कहते हैं कि मैं तुमसे पहले क्यों नहीं मिला?
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’
गुरुवार को प्रसारित दूसरी रिकॉर्डिंग में जियाम्ब्रुनो को एक अफेयर के बारे में महिला सहकर्मियों से यह कहते हुए सुना गया है कि यदि वे ग्रुप सेक्स में भाग लेती हैं तो वे उनके लिए काम कर सकती हैं।
बता दें कि इससे पहले गैंगरेप मामले में पीड़िता को दोषी ठहराने वाली टिप्पणियों के लिए अगस्त में टीवी पत्रकार एंड्रिया जियाम्ब्रूनो की काफी आलोचना की गई थी। हालांकि मेलोनी ने उस एपिसोड के बाद कहा था कि उन्हें उनके पार्टनर की टिप्पणियों के आधार पर आंका नहीं जाना चाहिए और भविष्य में वह उनके व्यवहार के बारे में सवालों का जवाब नहीं देंगी।