डेली संवाद, मोगा। Firing In Punjab: इस समय की बड़ी खबर पंजाब के जिला मोगा से सामने आ रही है। खबर है कि मोगा में ताबड़तोड़ गोलियां चली है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस गोलीबारी में सरपंच समेत दो लोगों की मौत हो गई है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
इसके साथ ही इस गोलीबारी में दो लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक मोगा के गांव खोसा कोटला में ताबड़तोड़ गोलियां चली है। बताया जा रहा है कि यह गोलीबारी 2 पक्षों के बीच तकरार के दौरान हुई है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’
मृतकों की पहचान सरपंच वीर सिंह और गांव के ही रहने वाले रणजीत सिंह के रूप में हुई है। वहीं जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।