Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल के दाम में उछाल के बीच जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने आपके शहर में क्या है रेट

Daily Samvad
3 Min Read
Petrol-Diesel Price
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 341 शब्द|📅 20 Oct 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: देश में शुक्रवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट तय कर दिए हैं। आज कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम बदल चुके हैं, जबकि कई शहरों में अभी भी ईंधन की कीमत स्थिर बनी हुई है। हालांकि देश के महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं। नई दिल्ली से लेकर चेन्नई तक फ्यूल रेट्स नहीं बदले हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये लीटर है। मुंबई में पेट्रोल प्राइस 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये लीटर बिक रहा है।कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये लीटर बना हुआ है।

वहीं चेन्नई में पेट्रोल 102.74 रुपये लीटर और डीजल 94.24 रुपये लीटर बिक रहा है। कच्चे तेल की कीमत में आज भी उछाल जारी है। डब्लूटीआई क्रूड ऑयल 0.87 फीसदी की उछाल के साथ 89.14 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.21 फीसदी गिरकर 93.05 डॉलर प्रति बैरल पर आ चुका है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल की कीमत 24 पैसे घटकर 96.76 रुपये लीटर और डीजल 21 पैसे घटकर 89.93 रुपये लीटर बिक रहा है। वाराणसी में 16 पैसे पेट्रोल के दाम बढ़कर 97.05 रुपये और डीजल 16 पैसे बढ़कर 90.24 रुपये लीटर बिक रहा है। प्रयागराज में पेट्रोल की कीमत 96.66 रुपये और डीजल 89.86 रुपये लीटर बिक रहा है।

राजस्थान की बात करें तो यहां एक लीटर पेट्रोल 2 रुपये बढ़कर 108.21 रुपये लीटर और डीजल 2 पैसे बढ़कर 93.48 रुपये लीटर बिक रहा है। जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये लीटर बिक रहा है। वहीं बिहार के पटना में पेट्रोल 35 पैसे बढ़कर 107.59 रुपये और डीजल 32 पैसे बढ़कर 94.36 रुपये लीटर बिक रहा है।

AAP नेता को जान से मारने की धमकी, देह व्य़ापार के अड्डे का किया था विरोध

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *