Punjab News: भारत निर्वाचन आयोग ने नेशनल मीडिया अवार्ड- 2023 के लिए आवेदन माँगें

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: भारत निर्वाचन आयोग ने ‘‘राष्ट्रीय मीडिया अवार्ड- 2023’’ के लिए मीडिया कर्मियों से आवेदनों की माँग की है। यह अवार्ड मीडिया कर्मियों को साल 2023 के दौरान वोटरों को वोट की महत्ता के बारे शिक्षित करने और जागरूक करने सम्बन्धी बढ़िया मुहिम चलाने के लिए दिए जाएंगे।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए भारत निर्वाचन आयोग के एक प्रवक्ता ने बताया कि कुल चार अवार्ड दिए जाएंगे, जिनमें- एक अवार्ड प्रिंट मीडिया के लिए, एक इलेक्ट्रानिक ( टैलिविज़न) मीडिया, एक इलेक्ट्रानिक ( रेडियो) मीडिया और एक आनलाइन (इन्टरनेट) / सोशल मीडिया को दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

यह अवार्ड चुनाव प्रक्रिया के बारे लोगों को जागरूक करने, मतदान सम्बन्धी आई. टी. ऐपलीकेशनों, विलक्षण/ दूर-दूराज के पोलिंग स्टेशनों के बारे जानकारी देने और आम लोगों में वोटें रजिस्टर करवाने और वोटों डालने सम्बन्धी जागरूकता पैदा करके मतदान में लोगों की भागीदारी को उत्साहित करने के लिए मीडिया हाऊसों की तरफ से डाले शानदार योगदान को मान्यता देने के लिए हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

उन्होंने बताया कि यह अवार्ड प्रशंसा-पत्र और सीटेशन के रूप में होंगे और मीडिया कर्मियों को ‘राष्ट्रीय वोटर दिवस’ – 25 जनवरी, 2024 को दिए जाएंगे। इस सम्बन्ध में ऐंट्रियां निर्धारित समय से पहले प्रकाशित या प्रसारित कर दीं जाएँ। प्रवक्ता अनुसार अंग्रेजी/ हिन्दी के इलावा किसी अन्य भाषा में दर्ज ऐंट्रियों के साथ अंग्रेज़ी अनुवाद की ज़रूरत होगी, ऐसा न होने की सूरत में आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है।

प्रवक्ता ने बताया कि सभी ऐंट्रियां 10 दिसंबर, 2023 से पहले अंडर सैक्ट्री (संचार), भारत निर्वायन आयोग, निर्वाचन सदन, अशोका रोड, नयी दिल्ली 110001 पर पहुँच जानी चाहिए। यह ईमेल media-division@eci.gov.in पर भी भेजी जा सकती हैं। और ज्यादा जानकारी वैबसाईट https://eci.gov.in/ से डाउनलोड की जा सकती है।

AAP नेता को जान से मारने की धमकी, देह व्य़ापार के अड्डे का किया था विरोध















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *