St. Soldier News: सेंट सोल्जर होटल मैनेजमेंट ने मनाया इंटरनेशनल शेफ डे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 286 शब्द|📅 20 Oct 2023

डेली संवाद, जालंधर। St. Soldier News: सेंट सोल्जर इंस्टीच्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में इंटरनेशनल शेफ डे (International Chef Day) पूरे धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा द्वारा किया गया। इस अवसर पर एक अंतरराष्ट्रीय फूड कॉर्नर लगाया गया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इसमें देश-विदेश की कुछ चुनिंदा डिशेज प्रस्तुत की गई। इस कॉर्नर में अरबी डिशेस को सभी लोगों ने काफी सराहा। अपने संबोधन में ग्रुप की चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने बताया कि सैफ का कार्य बहुत ही नोबल प्रोफेशन है और इस कार्य को करके वह अपनी कला को आने वाली जनरेशन को दे रहे हैं। इस अवसर पर एक इन हाउस सेफ कंपटीशन का भी आयोजन किया गया।

St. Soldier News: सेंट सोल्जर होटल मैनेजमेंट ने मनाया इंटरनेशनल शेफ डे

इसमें कुल 15 टीमों ने भाग लिया। टीमों ने अपनी क्रिएटिविटी दिखाते हुए तरह-तरह के पास्ता, चाइनीस, इंडियन रीजनल फूड, मंचूरियन, विभिन्न सलाद आदि बहुत ही मनमोहक ढंग से प्रस्तुत कर सबका दिल जीत लिया। इस प्रतियोगिता में जसवीर कौर, किरण ने पहला स्थान, चेतन, दमन ने दूसरा, गुरलीन कौर, अरविंदर कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

संस्थान के प्रिंसिपल डॉ. संदीप लोहानी ने बताया की खाना हमारे समाज को जोड़ने का काम करता है। हम जब भी किसी फंक्शन या पार्टी में जाते हैं तो अच्छे खाने के साथ-साथ हम मेमोरीज भी एकत्र करते हैं। ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने संस्थान के सभी स्टाफ मेंबर्स को इंटरनेशनल शेफ डे की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।

AAP नेता को जान से मारने की धमकी, देह व्य़ापार के अड्डे का किया था विरोध

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *