Chutney Recipe: नार्मल चटनी या पुदीने की चटनी तो सब ही बनाते है आप ट्राय करे कुछ नया, पढ़े कैसे बनाए राजस्थानी लहसुन चटनी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 385 शब्द|📅 21 Oct 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Chutney Recipe: हमारा देश मसालेदार खानों के लिए काफी मशहूर है, लेकिन हर बार स्पाइसी खाने का मतलब ढेर सारा तेल,घी और मसाले ही नहीं होता। हम अपनी साधारण सी खाने की थाली का स्वाद भी अलग अलग तरह से बनने वाली चटनियों से बढ़ा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

ऐसे में क्या पंजाब, क्या महाराष्ट्र और क्या गुजरात, कोई भी जगह हो हर जगह के स्वाद मुंह मे पानी ला ही देते हैं। वैसे भी हमारे देश में अक्सर लोग रात का खाना हो या फिर दिन का खाना हो… दाल, चावल और रोटी ही खाना पसंद करते हैं। जिसमें चटनी, पापड़ और आचार जरूर शामिल रहते हैं। इसमें तीखी-मीठी चटपटी चटनियां खाने के स्वाद को दोगुना कर देती हैं।

बात हो चटनी की और राजस्थानी थाली की चटनी छूट जाए, भला ऐसा कैसे हो सकता है। वैसे तो ये थोड़ी तीखी होती है, लेकिन इसका चटपटा स्वाद मुंह में पानी भर देता है। तो आइए जानते हैं, राजस्थानी थाली की स्पेशल लहसुन चटनी की रेसिपी के बारे में।

राजस्थानी लहसुन की चटनी

रोटी, पूड़ी, कचौड़ी और दाल बाटी चूरमा के स्वाद को बढ़ाने वाली राजस्थानी लहसुन की चटनी को बनाना बेहद ही आसान है। इसे आप भी अपने किचन में बना सकती हैं, तो फिर देर किस बात की, चलते हैं किचन में और बनाते हैं राजस्थानी लहसुन चटनी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

सामग्री- लहसुन – आधा कप, अदरक कटा हुआ – 2 इंच, कश्मीरी लाल मिर्च – 6-8, भीगी हुई इमली– 2 चम्मच, काली मिर्च सुखी – 5 ग्राम, तेल –1/3 कप, जीरा – 1 चम्मच, नमक –1/2 चम्मच

बनाने की विधि

सबसे पहले लहसुन, अदरक, कश्मीरी लालमिर्च काली मिर्च, तेल और जीरा को थोड़े से पानी के साथ मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। अब एक पैन में सरसों का तेल डालकर उसमें राई का तड़का डालें, फिर उसके तड़कने के बाद इस पेस्ट को डालकर इसमें भिगी हुई इमली का रस और नमक मिलाकर पकाएं। कुछ देर बाद जब चटनी के कच्चेपन की महक चली जाए, तो समझिए आपकी चटनी खाने और स्टोर करने के लिए तैयार है।

युवती ने किया हंगामा, व्यक्ति पर लगाए गंभीर आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *